Friday, May 17, 2024
Uncategorized

अब उद्धव ठाकरे की रैली भी आधी एकनाथ शिंदे के मुकाबले

दशहरे (Dussehra) के मौके पर कल महाराष्ट्र में जो कुछ भी हुआ उसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। महाराष्ट्र की राजनीति के इतिहास में ये पहली हुआ है जब शिवसेना (ShivSena) ने एक ही समय में दो अलग-अलग रैलियां कीं। एक रैली का आयोजन शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने किया और दूसरी रैली का आयोजन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट ने किया। दोनों ने रैलियां (Shiv Sena rally) के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन (show of strength) दिखाने का प्रयास किया।

इस दौरान दोनों गुट भीड़ को लेकर अपने-अपने दावे भी पेश कर रहे हैं। साथ एक दूसरे पर जमकर तीखे वार कर रहे है। हालिक उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के शिवसेना गुट ने बुधवार को स्वीकार किया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की दशहरा रैली में अधिक लोग शामिल हुए थे।

उद्धव ठाकरे गुट ने दावा किया कि उनकी रैली में 2.5 लाख से अधिक लोग शामिल हुए, जबकि अनुमानित 3 लाख शिंदे की रैली शामिल हुए थे। ठाकरे की हाल के दिनों में यह सबसे बड़ी रैली थी। शिंदे के लिए भी यह एक बड़ी उपलब्धि थी, क्योंकि इतने बड़े पैमाने पर यह उनकी पहली रैली थी। वही इन दो रैलियों में सबसे ज्यादा किसकी रैली में आई। इस सवाल का जवाब मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने दिया है।
मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया है कि कल दशहरे के मौके पर सबसे ज्यादा भीड़ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की रैली में आई। इस रैली में करीब दो लाख लोग इकट्ठा हुए थे, जबकि उद्धव ठाकरे की रैली में 50 फीसदी यानी सिर्फ एक लाख लोग मौजूद रहे। उद्धव ठाकरे ने शिवाजी पार्क में रैली की थी, जबकि एकनाथ शिंदे ने बीकेसी पार्क में रैली का आयोजन किया था।

Leave a Reply