मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में माता रानी की झांकी और दशहरा मेला देखने के लिए निकली एक युवती और महिला पर देर रात तकरीबन एक बजे कोतवाली क्षेत्र में आधा दर्जन बदमाशों ने ज्वलनशील पदार्थ का स्प्रे कर दिया. स्प्रे करने के चलते युवती के हाथ और कंधे में एका-एक जलन होने लगी. युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर वारदात से कुछ दूरी पर खड़ी पुलिस ने भीड़ में भागते हुए हमलावर युवकों को दबोच लिया. घटना मंगलवार देर रात की है.
ज्वलनशील पदार्थसे झुलसी लड़की को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने लड़की को घर भेज दिया. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने हमलावर लड़कों को एक धर्म विशेष से जुड़े हुए लोगों की हरकत करार देते हुए कोतवाली थाने में जमकर प्रदर्शन किया. आरोप है कि आपराधिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र के एक युवक की पुलिस ने पिटाई की.
मामले ने पकड़ा तूल
घटना के बाद हिंदूवादी संगठन के नेता और भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता कोतवाली में शिकायत करने पहुंचे थे, जिसके बाद पुलिस ने उसमें से एक युवक की पिटाई कर दी. पिटाई की खबर के बाद हिंदूवादी संगठनों और भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने कोतवाली थाने का घेराव कर दिया. घंटों तक अफरातफरी का माहौल बना रहा, जिसे काबू में करने के लिए पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. स्थानीय नेताओं ने धर्म विशेष के युवकों की हरकत पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
पुलिस ने छह संदिग्धों को किया गिरफ्तार
आशीष जैन का आरोप है कि युवतियों पर हुए ज्वलनशील पदार्थ या स्प्रे की शिकायत करने जैसे ही थाने पहुंचे तो थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने अन्य पुलिसकर्मियों से उनकी जमकर पिटाई करवा दी. पुलिस अधिकारियों और भाजपा नेताओं के बीच घंटों तक चर्चा होती रही, जिसके बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया. फिलहाल युवतियों पर ज्वलनशील पदार्थ का स्प्रे करने के मामले में छह संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस के मुताबिक, पुलिस के हत्थे चढ़े आधा दर्जन युवक आदतन अपराधी हैं. कबाड़ का काम करने के साथ ही कुछ युवक पॉकेट मार जैसी वारदातों को अक्सर अंजाम दिया करते हैं.
Mnsnews > Uncategorized > जबलपुर पुलिस का कांड: हिन्दू लड़की पर जिहादियों ने डाला जलाने वाला स्प्रे,पुलिस ने शिकायतकर्ता को ही पीट दिया
जबलपुर पुलिस का कांड: हिन्दू लड़की पर जिहादियों ने डाला जलाने वाला स्प्रे,पुलिस ने शिकायतकर्ता को ही पीट दिया

You Might Also Like
श्रद्धा दुबे कांड : पार्ट 2, ज़ुल्फ़ी मोहम्मद खान
October 23, 2026
श्रद्धा दुबे कांड,आँखें खोल देगा
October 23, 2026
लड़कियों का नया कांड,25 हजार से 60 हजार तक
October 23, 2026
हाई कोर्ट ने आईना दिखाया कॉकरोचों को
October 21, 2026
61 वा इस्लामी आतंकवादी अबू हाशिम मारा गया,,
October 19, 2026





