Wednesday, November 25, 2026
Uncategorized

मेरठ होटल कांड पर सनसनीखेज खुलासा

मेरठ होटल कांड… नया अपडेट आया है… लड़की को होटल तक उसकी सहेली, सहेली का दोस्त कृष्णा होटल मैनेजर लेके आया, और सलमान दो बच्चों का बाप है..!?

मेरठ के आबूलेन स्थित होटल स्क्वायर का मामला अब सिर्फ सलमान तक नहीं रहा, दैनिक जागरण की आज की रिपोर्ट में कुछ ऐसे खुलासे हुए हैं..

दो साल पहले गाजियाबाद की रहने वाली लड़की की मुलाकात मेरठ के जैनपुर निवासी सलमान उर्फ सोनू से एक मॉल में हुई थी, दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में दोनों ने परतापुर के रिठानी में साझेदारी में होटल का कारोबार भी शुरू किया.. कारोबार नहीं चला तो होटल बंद हो गया…

इसके बाद लड़की की शादी कहीं और तय हो गई और उसने सलमान से कांटेक्ट तोड़ लिया…

लड़की सोमवार 24 नवंबर को मेरठ में रहने वाली अपनी सहेली से मिलने आई थी, रिपोर्ट के मुताबिक सहेली के दोस्त कृष्णा (होटल मैनेजर भी यही बताया जा रहा है) ने सलमान को लड़की के मेरठ आने की जानकारी दी..

इसके बाद रात कृष्णा कार से लड़की, अपनी दोस्त और उसकी भाभी को आबूलेन वाले होटल स्क्वायर लेकर पहुंचा.. यहां सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सलमान होटल में पहले से मौजूद था.. यानि सब प्लानिंग से हो रहा था..

लड़की मिलने नहीं आयी थी… उसे लाया गया था गुमराह करके ऐसे लगता है..?

कृष्णा अपनी दोस्त के साथ दूसरे कमरे में चला गया, जबकि लड़की को सलमान अलग कमरे में ले गया..!

आरोप है कि सलमान ने लड़की को पूरी रात कमरे में बंधक बनाकर रखा, उसका मोबाइल भी छीन लिया और जबरन दूसरा निकाह करने का दबाव बनाया.. सलमान शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता बताया गया है..!

अगले दिन दोपहर लड़की किसी तरह होटल से बाहर निकली तो सलमान पीछे दौड़ा, बीच बाजार उसे जमीन पर गिराया, बाल पकड़कर पीटा और गोद में उठाकर वापस होटल ले जाने लगा.. जो सबने देख ही लिया होगा…!

अब इस कहानी में और भी किरदार जुड़ गए जिनकी जाँच होना जरूरी है..

सलमान उर्फ सोनू.., दो बच्चों का अब्बा, कृष्णा.. सहेली का दोस्त और होटल का मैनेजर बताया गया है… सहेली.. लड़की उससे मिलने मेरठ आई थी, सहेली की भाभी.. वह भी कार में साथ थी.. गोविंद चौरसिया… होटल स्क्वायर का संचालक..

दैनिक जागरण के मुताबिक होटल संचालक गोविंद चौरसिया को पुलिस हिरासत में लिया गया और मैनेजर कृष्णा की तलाश में दबिश दी जा रही थी..

इसलिए होटल के एंट्री रजिस्टर में. लड़की कोई एंट्री नही थी…

कृष्णा को पहले से पता था कि सलमान होटल में मौजूद है? लड़की को उसी होटल में क्यों लाया गया?
सहेली को सलमान के वहां होने की जानकारी थी या नहीं? होटल में बिना ID और बिना एंट्री के कमरे कैसे दिए गए? होटल संचालक और मैनेजर की जवाबदेही क्या तय हुई?

इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच से मिलने चाहिए, अभी सहेली की मिलीभगत साबित नहीं हुई है.. एक बात और…

यह मामला सिर्फ एक लड़की को बंधक बनाने का नहीं है, बल्कि यह पता लगाने का भी है कि उसे उस होटल तक पहुंचाने में किसकी क्या भूमिका थी।

Leave a Reply