Saturday, October 24, 2026
Uncategorized

बिजली संशोधन बिल जो देगा आम आदमी को अधिकार किससे बिजली ले,नेताओं अधिकारियों दलालो,लूटमार करने वालो की सांस अटकी,छटपटाया केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सरकार द्वारा लाए जा रहे बिजली संशोधन बिल का विरोध किया। इस दौरान उन्होंने  ट्विट कर मोदी सरकार पर निशाना भी साधा। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि आज लोक सभा में बिजली संशोधन बिल लाया जा रहा है।

नेशनल डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सरकार द्वारा लाए जा रहे बिजली संशोधन बिल का विरोध किया। इस दौरान उन्होंने  ट्विट कर मोदी सरकार पर निशाना भी साधा। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि आज लोक सभा में बिजली संशोधन बिल लाया जा रहा है। ये क़ानून बेहद ख़तरनाक है. इस से देश में बिजली की समस्या सुधरने की बजाय और गंभीर होगी. लोगों की तकलीफ़ें बढ़ेंगी. केवल चंद कंपनियों को फ़ायदा होगा. मेरी केंद्र से अपील है कि इसे जल्दबाज़ी में ना लाया जाए।

वहीं, बिजली कर्मचारियों व इंजीनियरों के राष्ट्रीय सेमिनार में प्रस्तावित विधेयक के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है। तमिलनाडु, तेलंगाना व पश्चिम बंगाल की सरकारों की तरफ से इस विधेयक के खिलाफ बयान जारी किये जा चुके हैं।

बता दें कि देश के बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार करने की मंशा के साथ केंद्र सरकार सोमवार को बिजली संशोधन विधेयक, 2022 लोकसभा में पेश कर सकती है। इससे पूरे देश में पहली बार बिजली ग्राहकों को एक से ज्यादा बिजली वितरण कंपनियों को चुनने का विकल्प खोल सकता है.

Leave a Reply