जो बर्फ लोगों के घरों-ढाबों-दुकानों तक पहुँचता, उस पर पेशाब कर सप्लाई करता था मोलू खान: वीडियो हुआ वायरल, पंचकुला पुलिस ने जाँच के लिए भेजा सैंपल

हरियाणा के पंचकुला में मोलू खान बर्फ की सिल्ली पर पेशाब कर उसे बेचता था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद बवाल मच गया है।
हिन्दू संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर जाकर सैंपल ले लिए हैं। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वह खुद को मोलाराम पुत्र फकीरिया राम बताता है, लेकिन जाँच में पता चला है कि उसका नाम मोलू खान है और वह सालों से बर्फ की सिल्ली बेच रहा है।
आरोपित मोलू खान का कहना है कि वह पेशाब नहीं कर रहा था, बल्कि अपना नाड़ा टाइट कर रहा था। लेकिन वीडियो में उसका झूठ सामने आ गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रायपुर रानी कस्बे में यास्मीन टैक्सटाइलस के साथ में बर्फ की सिल्ली के पीछे कुर्सी पर एक आदमी बैठा है और कुछ देर बाद वह खड़ा हो जाता है और फिर पेशाब करने लगता है।
वह डिब्बे में पानी लेता है और अपना हाथ साफ करता है। वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति उसके पास घूम रहा है।
घटना के विरोध में हिन्दू जागरण मंच ने पुलिस में शिकायत की और कहा कि घटना के विरोध में लोगों में काफी रोष है। हिन्दू जागरण मंच के सुरेन्द्र वर्मा के मुताबिक, उसने अपना नाम मोलाराम और पिता का नाम फकीरिया राम बताया है, जबकि वह मुस्लिम है और उसका असली नाम मोलू खान है।






