Friday, October 23, 2026
Uncategorized

श्रद्धा दुबे कांड : पार्ट 2, ज़ुल्फ़ी मोहम्मद खान

 

लखनऊ के चर्चित श्रद्धा दूबे कांड में ज़ुल्फ़िकार का नाम सुर्ख़ियों में है। मीडिया में एक वीडियो वायरल है जिसमें श्रद्धा दूबे ज़ुल्फ़िकार की गोद में लेटी है।

कौन है ज़ुल्फ़िकार !

दरअसल ज़ुल्फ़िकार उर्फ़ जुल्फी खान सेक्स ,सियासत , ग्लैमर और अपराध की दुनिया के गठजोड़ का बड़ा खिलाड़ी है। जौनपुर ज़िले के खेतासराय नगर पंचायत का मूल निवासी जुल्फी पिछले डेढ़ दशक से लखनऊ में बटलर पैलेस के पास एक फ्लैट में रहता है।अपराध जगत से इसका पुराना नाता है।दो दशक पहले नेपाल से तस्करी करने वाले जुल्फी खान का सम्पर्क 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं से हुआ। सियासतदानों से संपर्क के बाद जुल्फी खान ने धंधा बदल लिया।

नौकरी और ठेका दिलाने के नाम पर करता था ठगी !

बड़े नेताओं से अपना संपर्क बता कर लखनऊ में उसने ठगी का धंधा शुरू किया। नोकरी और ठेका दिलाने के नाम पर लोगों से बड़ी रकम ऐंठना उसका धंधा बन गया। लखनऊ के एक चर्चित क्लब में तीन वर्ष पहले इसको मुलाकात मॉडल श्रद्धा दूबे से हुई।दोनों की दोस्ती हुई और यह दोस्ती इतनी गहरी हुई कि दोनों हर समय साथ देखे जाने लगे। श्रद्धा का साथ पाने के बाद जुल्फी ने ठगी के धंधे में ग्लैमर का तड़का लगाया।अब वह बड़े नेताओं , रसूखदार लोगों तथा रईसज़ादों को श्रद्धा से मिलाता । किसी अंतरंग पल के फोटो वीडियो बना के उनसे पैसे ऐंठता।इस नए हनी ट्रैप के धंधे में जुल्फी खान ने खूब पैसे बनाए। छ महीने पहले ही उसने 55 लाख की नईं फॉर्चूनर कार भी खरीदी।

सज़ा याफ़्ता अपराधी है जुल्फी खान !

जुल्फी खान केवल ठगी के धंधे तक ही सीमित नहीं है।वह अदालत से सज़ा याफ़्ता अपराधी है लोगों को धमकाना और मारपीट करना उसका पुराना पेशा रहा है।लगभग डेढ़ दशक पहले उसने भाड़े के गुंडे बुला कर खेतासराय के बड़े कपड़ा कारोबारी परिवार पर प्राणघातक हमला किया । जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।इस मामले में दो वर्ष पूर्व अदालत ने उसे सज़ा भी सुनाई थी।

अंडरवर्ल्ड डॉन अबूसलेम का ख़ास गुर्गा है जुल्फी खान !

जुल्फी खान अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम का करीबी है । अबू सलेम के नाम पर अक्सर लोगों को धमकी देता और वसूली करता है। सितंबर 2024 में जौनपुर के खेतासराय थाने में डॉन अबू सलेम के नाम पर धमकी देने का मुकदमा भी जुल्फी खान के खिलाफ दर्ज हुआ है।

अपराध जगत का शातिर खिलाड़ी है जुल्फी खान !

इतना ही नहीं जनवरी 2021 में शातिर जुल्फी खान ने जमीन के एक विवाद में खेतासराय में दो व्यक्तियों की हत्या की सुपारी एक पेशेवर शूटर को दी।हत्या होने से पहले ही जौनपुर की क्राइमब्रांच टीम को भनक लग गई और उसने शूटर को गिरफ्तार कर लिया। सुपारी किसने दी इस बात की जांच चल रही थी।क्राइम ब्रांच जुल्फी खान के नजदीक पहुंच गई थी।जुल्फी के दो सगे भाइयों को पुलिस ने पूछ ताछ के लिए हिरासत में ले लिया। क्राइम ब्रांच जुल्फी की गर्दन दबोचने हो वाली थी कि इसी बीच जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के एक युवक की हिरासत में मौत हो गई। इस मामले में जौनपुर की पूरी क्राइम ब्रांच टीम सस्पेंड हो गई और उनपर हत्या का मुकदमा होगया।इस बड़े बवाल के बाद जुल्फी खान का मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

जुल्फी के साथ जौनपुर भी आई थी श्रद्धा दूबे!

श्रद्धा दुबे से दोस्ती के बाद जुल्फी ने हनी ट्रैप का धंधा शुरू किया नए शिकार की तलाश में श्रद्धा को जौनपुर भी ले आया।यहां शाहगंज इलाके के कुछ धनाढ्य कारोबारियों और नेताओं से श्रद्धा की मुलाकात करवाई।लखनऊ में शिवा शर्मा हत्याकांड के बाद मीडिया में अपना नाम उछलता देख जुल्फी दिल्ली भाग गया।आखरी बार 12 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस के सरकार विरोधी प्रदर्शन में नारे लगाते हुए देखा गया।

कोठरी के कैमरे में क़ैद हैं कई राज़ !

बटलर पैलेस स्थित जुल्फी खान के आवास पर बेडरूम और ड्राइंग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएं और जुल्फी खान की मोबाइल की कॉल डिटेल पर पुलिस गहराई से जांच करे तो सियासत सेक्स अपराध और ग्लैमर के गठजोड़ की कई रंगीन कहानियां सामने आएंगी।

 

Leave a Reply