मुसलमान बन वरना…’: सौरभ बनकर शोएब ने फँसाई हिंदू बच्ची-खींची गंदी तस्वीरें, धर्मांतरण को तैयार नहीं हुई तो वायरल किए

जानकारी के मुताबिक, शोएब गोंडा जिले के वजीरगंज थाने का रहने वाला है। वहाँ कर्दा गाँव में उसकी अपनी नाई की दुकान है जिसका नाम- प्रोफेशनल शोएब अख्तर सैलून है। उसने इंस्टाग्राम के जरिए हिंदू बच्ची को फँसाया था। इसके बाद उसने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील वीडियो बनाए और बाद में उन्हें दिखाकर उसे कहने लगा- “अब मुसलमान बन वरना वीडियो वायरल कर दूँगा।”
पीड़िता ने जब धर्मांतरण से इनकार किया तो उसने पहले बच्ची के साथ गाली-गलौच की। लड़की ने बातचीत बंद की तो उसके अश्लील फोटो और वीडियोज को वायरल कर दिया।
पुलिस ने अब लड़की की शिकायत के बाद शोएब अख्तर के खिलाफ धर्मांतरण, आईटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस को दर्ज किया है। पुलिस केस की जाँच कर रही है। इंस्टा पर उसकी सौरभ सिंह नाम से आईडी मिली है। इसके अलावा उनके हाथों एक रिकॉर्डिंग भी लगी है जिसमे कोई उसे ये कहता सुनाई पड़ रहा है कि अगर पुलिस ने तुम्हें पकड़ेगी तो वो लोग बचा लेंगे। उसके फोन से कई और लड़कियों के भी फोटो-वीडियोज मिलने की बात सामने आई है।






