कानपुर हिंसा: 500-1000 रुपये में बुलाए गए थे पत्थरबाज… फंडिंग के आरोपी मुख़्तार बाबा ने उगले कई राज
Kanpur Violence: बाबा बिरयानी के मालिक मुख़्तार बाबा 14 दिन की रिमांड पर भेजा गया जेल
Kanpur Violence Crowd Funding: सूत्रों के मुताबिक एसआईटी की पूछताछ में क्राउड फंडिंग के आरोपी मुख़्तार बाबा ने कई राज खोले हैं. उसने बताया कि 500 से लेकर 1000 रुपये तक एक उपद्रवी को दिए गए. बिरयानी की दुकान में हिंसा को फैलाने की प्लानिंग हुई. हिंसा की साजिश पहले से ही रची गई थी. 15 से 16 युवाओं को दी गई थी अलग-अलग जिम्मेदारियां. एसआईटी टीम के प्रभारी संजीव त्यागी ने आरोपी मुख्तार बाबा से पूछताछ की.
सूत्रों के मुताबिक एसआईटी की पूछताछ में क्राउड फंडिंग के आरोपी मुख़्तार बाबा ने कई राज खोले हैं. उसने बताया कि 500 से लेकर 1000 रुपये तक एक उपद्रवी को दिए गए. बिरयानी की दुकान में हिंसा को फैलाने की प्लानिंग हुई. हिंसा की साजिश पहले से ही रची गई थी. 15 से 16 युवाओं को दी गई थी अलग-अलग जिम्मेदारियां. एसआईटी टीम के प्रभारी संजीव त्यागी ने आरोपी मुख्तार बाबा से पूछताछ की. बताया जा रहा है कि पूछताछ के बाद उसने कई नए आरोपियों के नाम उगले हैं. इतना ही नहीं जिस समय बवाल मचा था आरोपी वीडियो कॉल पर उपद्रवियों के उपद्रव का लाइव तांडव देख रहे थे.
मुख़्तार बाबा को करोड़पति बनाने वाला पूर्व बैंक मैनेजर भी आया जांच के दायरे में
सूत्रों की मानें तो एसआईटी पूछताछ में मुख्तार ने अपने करोड़पति बनने के राज भी खोले हैं. अब जांच के दायरे में बैंक का एक पूर्व मैनेजर भी आया है, जिसने धोखाधड़ी कर मुख्तार बाबा को करोड़पति बना दिया था. आरोप है कि पूर्व बैंक मैनेजर ने नियमों को ताक पर रखकर मनमाने तरीके से सरकारी खजाना लुटाया था. जिसके बाद धोखाधड़ी के मामले में बैंक मैनेजर की सेवाएं समाप्त कर दी गई थी. बर्खास्त होने के बाद बैंक मैनेजर मुख़्तार के कारोबार में शामिल हो गया. बता दें कि क्राउड फंडिंग का आरोपी मुख़्तार बाबा पहले साइकिल पंचर और ब्रेड की दुकान चलाता था. लेकिन अचानक से वह क्रोरेपति बना गया. अब एसआईटी की रडार ‘खिलाड़ी’ बैंक मैनेजर भी है.






