Sunday, April 19, 2026
Uncategorized

मध्य प्रदेश कांड= अब्दुल अजीज पठान निकला राहुल बना हुआ , कट मुल्ला

MP में राहुल बनकर अब्दुल अजीज पठान ने छात्रा से किया रेप, ब्लैकमेल कर बना रहा था धर्मांतरण का दबाव: जबरन पहनाता था बुर्का, शिकायत के बाद गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाली 19 साल की छात्रा ने राहुल उर्फ अब्दुल अजीज पठान पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित अब्दुल अजीज पठान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

झूठी पहचान से दोस्ती, शादी का झाँसा देकर बनाए संबंध

पीड़िता के अनुसार, करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात आरोपित से हुई थी, जिसने खुद को राहुल बताया। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपित ने भरोसा जीतकर शादी का प्रस्ताव रखा। जून 2025 में वह उसे अपने घर ले गया, जहाँ परिजनों के न होने का फायदा उठाकर शादी का झाँसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

बाद में जब छात्रा ने शादी की बात कही तो आरोपित ने अपनी असली पहचान अब्दुल अजीज पठान बताई और शादी के लिए धर्म परिवर्तन की शर्त रख दी। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद वह लगातार उस पर दबाव बनाने लगा।

वीडियो से ब्लैकमेल, धर्म बदलने और नशा कराने के आरोप

पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर आरोपित ने उसका आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी और इसी आधार पर कई बार शारीरिक शोषण किया। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित ने उसे नशीला पदार्थ दिया, जबरन बुर्का पहनने और कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया।

इतना ही नहीं, छात्रा ने गर्भवती होने, प्रेग्नेंसी टेस्ट कराने और गर्भपात की दवाइयाँ देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। परेशान होकर वह इंदौर छोड़कर अपने घर छिंदवाड़ा चली गई और परिजनों को पूरी बात बताई।

पुलिस ने दर्ज किया केस, जाँच जारी

पीड़िता परिवार और कुछ सामाजिक संगठनों के साथ थाने पहुँची, जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन से जुड़े आरोपों में केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जाँच की जा रही है। पीड़िता द्वारा दिए गए फोटो और अन्य सबूतों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जाँच के आधार पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply