Sunday, April 19, 2026
Uncategorized

मस्जिद के अंदर हिंदू औरत का सामूहिक बलात्कार,मौलवी समेत दो शामिल

मस्जिद के अंदर हिंदू महिला से गैंगरेप, बच्चे के इलाज के नाम पर नदीम-शकील और मौलवी ने दिया वारदात को अंजाम: UP के सहारनपुर का मामला

 

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र में हिंदू महिला के साथ झाड़-फूँक और इलाज के नाम पर मस्जिद के अंदर गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि उसके बीमार बच्चे को ठीक करने का झांसा देकर गाँव का नदीम उसे एक मदरसे/मस्जिद में ले गया था। यहाँ नशीला पदार्थ पिलाकर नदीम, मौलवी और एक अन्य ने उसके साथ रेप किया।

पीड़िता के अनुसार, उसका बच्चा लंबे समय से बीमार था। पड़ोस में रहने वाले शकील ने उसे झाड़-फूंक के जरिए इलाज कराने की सलाह दी और एक मौलवी के पास ले जाने की बात कही। यहीं से नदीम नाम का युवक उसे बाइक से एक अन्य गाँव स्थित मदरसे में ले गया,

महिला का कहना है कि पानी पीने के बाद वह बेहोश हो गई। इसी दौरान उसे मौलवी समेत दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाए गए। बाद में आरोपितों ने धमकाया कि उसने घटना के बारे में बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे और उसके पति व बच्चे को जान से मार दिया जाएगा।

कड़ी कार्रवाई की माँग, पुलिस ने शुरू की जाँच

घटना के बाद पीड़िता अपने पति के साथ थाना फतेहपुर पहुँची तो आरोपितों ने वहाँ पहुँचकर भी उसे धमकाया। मामले को लेकर स्थानीय हिंदू संगठन के नेता विजयकांत चौहान ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि झाड़-फूँक के नाम पर महिलाओं को निशाना बनाने वाला एक संगठित गिरोह सक्रिय हो सकता है।

उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जाँच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply