Sunday, April 19, 2026
Uncategorized

पुलिस ने मार गिराया जसीम को

गाजियाबाद में दिल दहला देने वाले मासूम हत्याकांड के आरोपी का पुलिस ने #एनकाउंटर कर दिया। 50 हजार के इनामी आरोपी जसीम उर्फ छोटू को गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।

पुलिस के मुताबिक, 11 अप्रैल को जसीम ने अपने ही जीजा की 4 साल की बेटी को टॉफी देने के बहाने कमरे में ले जाकर किडनैप किया। इसके बाद उसने बच्ची के साथ #दुष्कर्म किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शालीमार गार्डन इलाके में एक कार के नीचे बच्ची का शव छिपा दिया और मौके से फरार हो गया।

जांच के दौरान पुलिस को #CCTV फुटेज मिला, जिसमें जसीम बच्ची को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया। 12 अप्रैल को इस मामले में FIR दर्ज की गई थी, जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। #गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

बताया जा रहा है कि बुधवार को पुलिस को जसीम की लोकेशन की जानकारी मिली, जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए नाकाबंदी की गई। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मार गिराया।

#Ghaziabad #ATCard #AajTakSocial #CrimeNews #UPPolice

Leave a Reply