मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के कस्बाताल गांव में एक उर्दू पढ़ाने वाले शिक्षक ने 8 साल की बच्ची के साथ रेप किया है। 8 साल की बच्ची उर्दू पढ़ने के लिए आरोपी के घर जाती थी। आरोपी उर्दू टीचर ने छोटी बच्ची को अकेला पा उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची असहनीय पीड़ा के साथ घर पहुंच कर अपने परिवार वालों को इस घटना के बारे में बताया। गुस्साए परिजनों ने पथरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बाकी बच्चों को घर भेज 8 साल की बच्ची को रोका
पीड़िता के पिता ने बताया कि मेरी बेटी गांव के ही 20 साल के शाहरुख खान उर्फ अलीम के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। शाहरुख गांव के बच्चों को उर्दू पढ़ाता है। मंगलवार को भी बेटी उर्दू पढ़ने शाहरूख के घर गई थी। कुछ देर बाद बेटी रोते हुए घर आई और बताया कि टीचर ने उसके साथ गलत काम किया है। मां और पिता बेटे को लेकर पथरिया थाना पहुंचे और इसकी शिकायत दर्ज कराई। आरोपी दो साल से गांव के 8 से 10 बच्चों को पढ़ा रहा है। घटना वाले दिन उसने बाकी बच्चों को जाने का बोलकर पीड़िता को रोक लिया था। शाहरुख कुछ ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है। उसे बस उर्दू का ही जानकारी है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता को सिरोंज के अस्पताल में मेडिकल के लिए लाया गया है। आरोपी को शाम को न्यायालय में पेश किया गया है। यह केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा।






