Monday, April 27, 2026
Uncategorized

प्रशांत किशोर बना ममता बनर्जी का वोटर

पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया खेला होने के संकेत मिल रहे हैं. जाने-माने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का नाम अब पश्चिम बंगाल के भवानीपुर की मतदाता सूची में जोड़ दिया गया है. यानी अब उनका नाम औपचारिक रूप से बंगाल की वोटर लिस्ट में आ गया है. चुनाव आयोग की वेबसाइट में भी दर्ज हो गया है कि वो 159 विधानसभा सीट भवानीपुर के मतदाता हैं. इसमें ध्यान देनेवाली बात ये है कि इसी सीट से सीएम ममता बनर्जी उपचुनाव लड़ रही हैं.

बीजेपी ने उठाये सवाल

वहीं, बीजेपी ने प्रशांत किशोर के भवानीपुर विधानसभा सीट की वोटर लिस्ट में शामिल होने पर सवाल उठाये हैं. इस लेकर एक ट्वीट किया है. पश्चिम बंगाल बीजेपी ने इसको लेकर वोटर लिस्ट की फोटो भी शेयर की है. इसमें बीजेपी ने लिखा है प्रशांत किशोर आखिरकार भवानीपुर के मतदाता बन गये. भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के प्रभारी सप्तर्षि चौधरी ने बांग्ला मंर लिखा है कि, हमें यकीन नहीं है कि बंगाल की बेटी अब बहिरगातो (बाहरी लोग) के पक्ष में है या नहीं.

बंगाल चुनाव में थे ममता के राजनीतिक सलाहकार थे pk
गौरतलब है कि प्रशांत किशोर बंगाल चुनाव के दौरान ममता बनर्जी के राजनीतिक सलाहकार बने थे. बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की टीएमसी ने 292 सीटों में से 213 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं, प्रशांत किशोर से पंजाब के तत्कालीन सीएम अमरिंदर सिंह पंजाब चुनाव को लेकर बात की थी. हालांकि उस समय पीके ने राजनीति से अल्पअवकाश लेने की बात कही थी. लेकिन अब जब प्रशांत किशोर का नाम फिर सुर्खियों में आ गया है तो अटकलों का बाजार भी गर्म हो गया है.

राजनीतिक गलियारों में अटकलें हुईं तेज
राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर प्रशांत किशोर को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. ये अनुमान लगाया जा रहा है कि त्रृणमूल कांग्रेस प्रशांत किशोर को राज्यसभा भेजने की तैयारी कर रही है. हालांकि इन अटकलों में कितनी सच्चाई है इसपर कुछ दिनों बाद पर्दा उठ सकता है.

Leave a Reply