Saturday, July 27, 2024
Uncategorized

मध्यप्रदेश में कुख्यात जिहादी गुंडे के घर पर चला बुलडोजर

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चुनाव के वक़्त भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता का हाथ काटने वाले 5 आरोपियों के 3 घर गुरुवार को बुलडोजर चलाकर ढहा दिए गए। मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव ने एक्शन लेते हुए आपराधिक प्रवृति के गुंडों से कड़ाई से निपटने के आदेश जारी किए थे। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता की हेथेली काटने वाले कुख्यात गुंडे के घर बुलडोजर चलवा दिया।

सीएम बनने के पश्चात् पहली बार बुलडोजर चलाने की पहली कार्यवाही की गई है। गौरतलब है कि आरोपी फारूक राइन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता का हाथ काटने का आरोप था। आपको बता दें इस मामले में भोपाल कलेक्टर ने NSA की कार्यवाही थी। भोपाल के 11नंबर स्थित जनता कॉलोनी में बुलडोजर चलाने की कार्यवाही की गई है।

आरोपी का निकाला जुलूस:-
चुनावी रंजिश में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता (BJP Worker) का हाथ काटने वाले अपराधी पर NSA कार्रवाई कर रहा है। जिसके चलते आरोपी फारुख राइन को गिरफ्तार कर उसका जुलूस भी निकाला गया। कलेक्टर आशीष सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। आपको बता दें कि, भोपाल के हबीबगंज इलाके में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता देवेंद्र ठाकुर पर पांच लोगों ने तलवार से हमला कर दिया। उन्हें बचाने पहुंचे युवक के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की थी।

Leave a Reply