लव जिहाद के 4 मामले, 11 से 15 साल की हिंदू बच्चियों को बनाया शिकार: इमरान गिरफ्तार, 3 नाबालिग मुस्लिम किशोर भी पुलिस की गिरफ्त में
उत्तर प्रदेश पुलिस ने लव जिहाद और धर्मांतरण के मामले में सख्ती दिखाई है। हाल ही में तीन अलग-अलग जिलों से ऐसे मामले सामने आए हैं। गाजियाबाद, एटा और महाराजगंज में नाबालिग लड़कियों को फँसाकर मुस्लिम युवकों ने उनके साथ रेप किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जहाँ गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में मुस्लिम युवक ने 11 साल की हिंदू नाबालिग के साथ रेप किया। आरोपित 9वीं कक्षा का छात्र है। पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।
ऐसा ही एक मामला एटा जिले से सामने आया, जहाँ मुस्लिम युवक ने ऑनलाइन कोचिंग में हिंदू युवती को फँसाया और जबरन निकाह करने का दबाव बनाया। पीड़िता ने थाने में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास के दो आधार कार्ड बरामद हुए हैं, जिनमें एक हाथरस और दूसरा मुंबई का है।
वहीं महाराजगंज जिले से लव जिहाद के दो मामले सामने आए हैं। पहले मामले में मुस्लिम युवक कक्षा 7वीं की छात्रा 13 साल की लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया। युवक ने सोशल मीडिया के जरिए छात्रा को फँसाया और निकाह का झाँसा देकर उसे अपने साथ ले गया। पीड़िता के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, पुलिस आरोपित को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
दूसरे मामले में भी मुस्लिम युवक 15 साल की लड़की को फँसाकर अपने साथ ले गया। पीड़ित पिता की शिकायत के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।






