ओडिशा के क्योंझर जिले के दियानाली गांव से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जीतू मुंडा नाम का एक व्यक्ति अपनी मृत बहन के बैंक खाते से 19 हजार रुपये निकालने के लिए उसका कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया।
जीतू की बहन की करीब दो महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी। उसके ओडिशा ग्राम्य बैंक खाते में 19 हजार रुपये जमा थे। जब जीतू ये पैसे निकालने बैंक गया, तो अधिकारियों ने उससे मृत्यु प्रमाण पत्र (डेथ सर्टिफिकेट) और अन्य कानूनी दस्तावेज मांगे।
कागजात न होने के कारण जीतू ने मौत का सबूत देने के लिए अपनी बहन की कब्र खोदी। इसके बाद वह कंकाल को कंधे पर लादकर 3 किलोमीटर पैदल चलते हुए बैंक पहुंचा और परिसर के बाहर धरना देते हुए पैसे जारी करने की मांग की।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जीतू को समझा-बुझाकर बैंक परिसर से हटाया और कंकाल को दोबारा दफनाने की व्यवस्था की।
Mnsnews > Uncategorized > बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा,बैंक वाले सबूत मांग रहे थे
You Might Also Like
समाजवादी हरकत अखिलेश यादव के खास की,हिंदू महिला के साथ
September 16, 2026
मेरा बाबू है, मेरी शोना,….फिर ऐसे लिया धोखे का बदला
September 5, 2026
प्रियंका मिश्रा कांड
September 3, 2026






