Friday, April 24, 2026
Uncategorized

मोहम्मद जसीम की लाश लेने से इंकार घर वालों का,अपनी सगी भांजी का बलात्कारी मोहम्मद जसीम,पुलिसने ढेर किया

: भांजी के रेप-मर्डर आरोपी की लाश लेने से परिजनों का इनकार, बोले- ऐसे इंसान को जीने का हक नहीं था : गाजियाबाद में भांजी के रेप-मर्डर आरोपी के एनकाउंटर के बाद परिवार ने उसकी लाश लेने से इनकार कर दिया। परिजनों ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को जीने का हक नहीं था और पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराया।
भांजी के रेप-मर्डर आरोपी की लाश लेने से परिजनों का इनकार..
गाजियाबाद में 4 साल की मासूम भांजी के साथ रेप और हत्या करने वाले आरोपी जसीम के एनकाउंटर के बाद एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई। आरोपी के अपने ही परिवार ने उसकी लाश लेने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों ने कहा कि जिसने जिंदा रहते हुए इतना घिनौना अपराध किया, उसकी लाश का वे क्या करेंगे। उन्होंने पुलिस और प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति को जीने का कोई हक नहीं था।
पुलिस के बार-बार बुलाने पर भी परिवार ने नहीं दिखाई दिलचस्पी
19 अप्रैल की रात पुलिस एनकाउंटर में आरोपी जसीम मारा गया। इसके बाद 20 अप्रैल को पूरे दिन पुलिस पोस्टमॉर्टम हाउस में परिजनों का इंतजार करती रही, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। पुलिस ने कई बार परिवार को बुलाने की कोशिश की। आखिरकार शाम को परिजन पहुंचे, लेकिन उन्होंने शव लेने से मना कर दिया। बाद में पुलिस ने गाजियाबाद में ही परिजनों की मौजूदगी में आरोपी का अंतिम संस्कार करा दिया।
क्या था पूरा मामला और कैसे हुआ एनकाउंटर
11 अप्रैल को जसीम ने अपनी ही सगी बहन की 4 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी और शव को कार के नीचे फेंक दिया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया। 19 अप्रैल को सूचना मिलने पर पुलिस ने गाजियाबाद के टीला मोड़ इलाके में घेराबंदी की। आरोपी ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली जसीम के सीने में लगी, जिससे वह मौके पर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार ने कहा, ऐसे रिश्ते से कोई मतलब नहीं
पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे आरोपी के चचेरे भाई महबूब ने साफ कहा कि उन्हें जसीम की लाश से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि जिसने अपनी ही बहन की बच्ची के साथ ऐसा अपराध किया, वह उनका भाई नहीं हो सकता। उन्होंने पुलिस से यहां तक कह दिया कि इस शव को जला दें या नाले में बहा दें, उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।
#facebook #NewsUpdate #gaziabad #rapist #murder #ancounter #viral #nonfollowersviewersfollowersシ゚viralfollowersシ゚ #nonfollower

Leave a Reply