शनिवार की रात आर्यन खान समेत अन्य लोगों के लिए मुसीबत की रात साबित हुई है. शनिवार को मुंबई से गोवा जा रही क्रूज शिप में चल रही ड्रग्स पार्टी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने छापेमारी की और ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ कर दिया है. आर्यन समेत पकड़े गए 9 आरोपियों को एनसीबी ने हिरासत में ले लिया है और सभी से पूछताछ चल रही है. ये है इनके डिटेल और एनसीबी की बरामदगी.
मुनमुन धमेचा– मुनमुन धमेचा मूल रूप से मध्यप्रदेश के सागर जिले की तहसील की रहने वाली हैं. वे दिल्ली में रहती हैं. मुनमुन का भाई प्रिंस धमेचा दिल्ली में नौकरी करता है. मुनमुन की स्कूलिंग मध्यप्रदेश के सागर में हुई थी, बाद में वह लगभग 6 साल पहले दिल्ली अपने भाई के साथ आ गई थीं. मुनमुन के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर नजर डाली जाए तो पता चलता है कि वह मॉडल हैं. उन्होंने रैंप वॉक करते हुए अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है.
प्राइमरी टीजर हैं नूपुर
नूपुर सारिका– नूपुर सारिका दिल्ली में ही छोटे बच्चों की टीचर के तौर पर काम करती हैं. नूपुर को एक और आरोपी मोहक ने ड्रग्स दी थी. नूपुर सारिका ये ड्रग्स सैनेटरी पैड्स में छिपाकर रेव पार्टी में पहुंची थीं. NCB ने इसके पास से भी ड्रग्स बरामद किए हैं.
इस्मीत सिंह– इस्मीत दिल्ली का रहने वाला है. दिल्ली में उनके होटल्स हैं. इस्मीत को पार्टियों का शौक है. उनके पास से रेव पार्टी में NCB को 14 MDMA Ecstasy pills मिले थे.
मोहक जसवाल– मोहक जसवाल दिल्ली का रहने वाला है. पेशे से IT प्रोफेशनल है. मोहक के पास फॉरेन वर्क एक्सपीरियंस है. मोहक ने मुंबई में ही एक लोकल शख्स से ड्रग्स लिया था फिर इसी ने ड्रग्स को नूपुर को दिया था और कहा था कि सेनेटरी पैड्स में छिपाकर रेव पार्टी में पहुंचे और वहां नुपूर ड्रग्स मोहक को दे दे.
ड्रग्स एडिक्ट है विक्रांत चोकर
विक्रांत चोकर– विक्रांत भी दिल्ली का ही रहने वाला है. बताया जा रहा है कि विक्रांत ड्रग एडिक्टेड है. ये अक्सर मनाला क्रीम और गोवा जाकर ड्रग्स लेते हैं. कहा ये भी गया है कि विक्रांत कहीं भी घूमने निकल जाता है. NCB ने विक्रांत के पास से 5 ग्राम Mephedrone(intermediate quantity), 10gms cocaine (intermediate) ड्रग्स बरामद किए हैं.
गोमित चोपड़ा– गोमित दिल्ली में बहुत बड़ा फैशन मेकअप आर्टिस्ट है. दिल्ली के बड़े बड़े सेलेब्रिटीज़ इसे ही मेकअप के लिए बुलाते है. शायद ही ऐसा कोई ब्राइडल फैशन शो होगा जिसमें गोमित मॉडल्स का मेकअप ना करता हो. गोमित इस रेव पार्टी में आई लेंस के बॉक्स में ड्रग्स लेकर आया था. NCB को गोमित के पास से 4 MDMA pills और कुछ कोकीन मिला है.





