Friday, April 24, 2026
Uncategorized

नही रहे रावण,श्रद्धांजलि….

बुधवार का दिन भारतीय टीवी इतिहास और दूरदर्शन के सुपरहिट शो रामायण (Ramayana) के फैंस के लिए एक बुरी खबर लेकर आया है। मंगलवार देर रात रामानंद सागर के हिट शो रामायण में लंकापति रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) का निधन हो गया है।

वे 83 साल के थे। उनके एक करीबी रिश्तेदार ने इस खबर पर मुहर लगाई है। अरविंद के भतीजे कौस्तुभ ने इस निधन की जानकारी देते हुए कहा कि 5 अक्टूबर रात 10 बजे के करीब वे परलोक सिधार गए।
वे दो-तीन दिन से काफी बीमार थे। हालांकि उन्हें कोई बड़ी बीमारी नहीं थी। इससे पहले भी अरविंद के निधन की खबरें उड़ती रही हैं। उनके निधन की खबर आने के बाद फैंस खासे दुखी हैं। कई जानी मानी हस्तियों ने भी अरविंद के निधन पर शोक प्रकट किया है। रामायण शो में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने भी पोस्ट करके अरविंद को श्रद्धांजलि दी और परिवार को सांत्वना दी। सुनील ने लिखा, ‘बहुद दुखद समाचार है कि हमारे सबके प्यारे अरविंद भाई (रामायण के रावण) अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मैं कुछ नहीं बोल पा रहा हूं। मैंने अपने पिता समान व्यक्ति, मेरे गाइड और शुभचिंतक को खो दिया है।’ देखें सुनील का पोस्ट…
सुनील के अलावा अशोक पंडित, दीपिका चिखलिया ने भी अरविंद के निधन पर शोक प्रकट किया है। मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में जन्मे अरविंद त्रिवेदी ने करीब 300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम किया है। साल 2002 में उन्हें सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नॉमिनेट किया गया था। अरविंद त्रिवेदी ने 20 जुलाई 2002 से 16 अक्टूबर 2003 तक सीबीएफसी चीफ के तौर पर काम किया। मालूम हो, रामायण शो के करोड़ों दीवाने हैं। बीते लॉकडाउन में शो को फिर से शुरू किया गया और इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। टीम बॉलीवुड लाइफ की ओर से भी अरविंद जी को श्रद्धांजलि और परिवार को सांत्वनाएं…

Leave a Reply