Saturday, April 25, 2026
Uncategorized

कुख्यात गुंडे,मोहम्मद परवेज़, मोहम्मद अरशद,मोहम्मद दानिश,पहुंचे थाने,साहब सरेंडर करवा लो,घर नही जाएंगे,जेल भेज दो

UP: एनकाउंटर के डर से सरेंडर करने थाने पहुंचे तीन बदमाश, बोले- साहब हमें गिरफ्तार कर लो…
three miscreants surrender

वेस्ट यूपी में अपराधियों में एनकाउंटर का खौफ साफ नजर आ रहा है. शामली में पुलिस जिन अपराधियों की तलाश में जुटी थी, वे अचानक कैराना कोतवाली पहुंचे और पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगे. गैंगस्टर एक्ट में वॉन्टेड तीनों आरोपियों ने पुलिस से कहा कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए. अब वे भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में शामिल नहीं रहेंगे.

three miscreants surrender

कैराना कोतवाली पर पुलिस के सामने सरेंडर करने पहुंचे इन बदमाशों ने कहा कि आगे से कोई गलत काम नहीं करेंगे. क्राइम से वे तौबा करते हैं. इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. बताया गया है कि फरवरी माह में कोतवाली कैराना में विधायक नाहिद हसन और उनकी मां पूर्व सांसद तबस्सुम हसन सहित 40 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. इसी मामले में तीनों वॉन्टेड आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही थी.

three miscreants surrender

कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बलवा, हत्या की कोशिश सहित कई मुकदमे दर्ज हैं. तीनों आरोपियों के खिलाफ गेंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी. तीनों आरोपी गुरुवार को गिड़गड़ाते हुए कोतवाली पहुंचे और सरेंडर कर दिया.

three miscreants surrender

सरेंडर करने वालों का नाम रामडा गांव का रहने वाला अरशद, परवेज और दानिश उर्फ काला है. तीनों ही बदमाश गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे थे. बता दें शामली में पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है, जिसके चलते अपराध करने वालों में भय का माहौल है.

three miscreants surrender

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि लॉकडाउन अनलॉक होने के बाद अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़ा गया है. एक हफ्ते पहले ही शामली में कांधला पुलिस ने टॉप-10 अपराधियों में शुमार नीरज पुत्र महेन्द्र निवासी गांव खन्द्रावली के साथ दो गैंगस्टर इस्तिकार पुत्र शरीफ व इंतजार पुत्र शरीफ निवासीगण खन्द्रावली को गिरफ्तार किया था. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)

three miscreants surrender

सीओ कैराना जितेंद्र कुमार ने बताया जनपद में वांछित आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश डाली जा रही हैं. इसी प्रभाव के चलते गांव कैराना के रामड़ा गांव के तीन गैंगस्टर को हिरासत में लिया है. तीनों ने थाने में आकर खुद को सरेंडर किया है.

Leave a Reply