Friday, March 14, 2025
Uncategorized

【LIVE VIDEO】BREAKING NEWS : एक और भाजपा कार्यकर्ता की मौत,आंकड़ा 125 पार हुआ

पश्चिम बंगाल पुलिस को वर्दी उतार कर TMC का पट्टा गले मे डाल लेना चाहिए
कैलाश विजयवर्गीय

पश्चिम बंगाल जंगी मैदान की तरह नजर आने लगा है। राज्य से एक और बीजेपी कार्यकर्ता के मारे जाने की खबर है। आरोप है कि सत्ताधारी टीएमसी के संरक्षण में पुलिस ने इस बर्बरता को अंजाम दिया है।
घटना सिलीगुड़ी के तीनबत्ती की है। सोमवार (दिसंबर 7, 2020) को बीजेपी कार्यकर्ता राज्य सचिवालय की शाखा ‘उत्तरकन्या’ की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान दो जगहों पर उनकी पुलिस से झड़प हुई। बीजेपी का आरोप है कि हमले में उसके कार्यकर्ता उलेन रॉय की मौत हो गई।
बता दें कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने बंगाल सरकार के खिलाफ ‘उत्तरकन्या अभिजन’ के तहत दो स्थानों पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए थे। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या ने बंगाल पुलिस की बर्बरता की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा है, शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान कई बीजेपी कार्यकर्ता जख्मी हो गए। बंगाल में लोकतंत्र की हत्या हो रही है।
भाजयुमो ने आरोप लगाया कि उत्तर बंगाल के लोगों से किए गए वादों को सरकार ने पूरा नहीं किया और सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक नहीं पहुँचा। भाजपा की युवा शाखा उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के कथित कुशासन, बेरोजगारी और उपेक्षा के खिलाफ मार्च निकाल रही थी। पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष और सांसद दिलीप घोष और सयंतन बसु सिलीगुड़ी के फूलबाड़ी जंक्शन में एक मार्च का नेतृत्व कर रहे थे। वहीं अन्य मार्च का नेतृत्व भाजपा के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और पार्टी नेता मुकुल रॉय कर रहे थे।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया और आँसू गैस के गोले छोड़े। फुलबारी बाजार में एक रैली का नेतृत्व करने वाले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ‘बीजेपी के उभार’ से डरकर सरकार दमनकारी नीति अपना रही है।

मार्च के दौरान दोपहर करीब दो बजे सिलीगुड़ी के तीनबत्ती पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोर्चाबंदी करने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए भारी पुलिस बल को बुलाया गया। इस झड़प में कई पत्रकार, भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के जवान घायल हो गए हैं। वहीं एक बीजेपी नेता की मौत भी हो गई है। पुलिस ने क्षेत्र में धारा 144 लागू करने की घोषणा कर दी।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद और भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा, “पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर आँसू गैस के गोले और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। उन्हें यूनिफॉर्म उतार कर टीएमसी गुंडों को ज्वाइन कर लेना चाहिए। भाजपा के कई कार्यकर्ता उनके शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हो गए। पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या हो रही है।” उन्होंने एक अन्य ट्वीट में बताया कि ममता पुलिस द्वारा फेंके गए बमों के कारण भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उलन रॉय की मृत्यु हो गई।

 

Leave a Reply