Saturday, April 25, 2026
Uncategorized

BREAKING news : उत्तर प्रदेश में इतिहास रच गया,आज़ादी के बाद पहली बम्पर जीत ,75 में से 67 सीट,

उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है। 75 में से 67 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। भाजपा ने सपा के 63 सीटों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। संतकबीर नगर, बलिया, आजमगढ़ और एटा में सपा ने जीत दर्ज की है। जबकि बागपत में राष्ट्रीय लोकदल की प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया है। अवध क्षेत्र में 13 में से 13, पश्चिम में 14 में से 13, ब्रज में 12 में 11,  कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में 14 में से 13, काशी में 12 में 10 और गोरखपुर क्षेत्र में 10 में से 7 जिलों में भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जीता है।

यूपी के 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतगणना करीब-करीब खत्म हो चुकी है। ज्यादातर जिलों के परिणाम आ चुके हैं। आधी से ज्यादा सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। चौंकाने वाली बात यह है कि सोनिया गांधी का गढ़ कहे जाने वाली रायबरेली सीट भी भाजपा ने अपने कब्जे में कर ली है। वहीं सपा का गढ़ मैनपुरी में भी बीजेपी प्रत्याशी का परचम लहराया है। रायबरेली में भाजपा प्रत्याशी रंजना चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी आरती सिंह को आठ वोटों से पराजित कर दिया है। वहीं मैनपुरी में भी भाजपा ने अपना जिलाध्यक्ष बनाया है। बुंदेलखंड में भी भाजपा ने सातों सीटों अपने पाले में कर ली हैं। सात सीटों पर चार पर भाजपा के निर्विरोध प्रत्याशी चुनाव जीते। बाकी तीन सीटें भी भाजपा ने कब्जा लीं। देवरिया जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर पहली बार भाजपा ने जीत दर्ज की है। अभी तक केवल यूपी के तीन जिलों में सपा प्रत्याशी के जीतने की खबर आई है। बलिया, एटा और आजमगढ़ में सपा ने जिला अध्यक्ष बनाया है। आजमगढ़ में सपा की एकतरफा जीत बताई जा रही है।

-बुंदेलखंड की सात सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। सात में से तीन सीटों पर मतदान हुआ था। जबकि चार सीटों पर निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए।

-सोनिया गांधी के गढ़ कहे जाने वाले रायबरेली जिले में भाजपा ने अपना जिलाध्यक्ष बनाया है। यहां भाजपा प्रत्याशी रंजना चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी को आठ वोटों से हरा दिया। भाजपा प्रत्याशी को 30 तो कांग्रेस प्रत्याशी आरती सिंह को 22 वोट मिले हैं।

-लखनऊ में भाजपा की आरती रावत बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। आरती ने 14 मत पाकर सपा की विजय लक्ष्मी को हराया। उन्हें 11 मत मिले। कुल 25 जिला पंचायत सदस्य ने वोट डाले।

-सिद्धार्थनगर जिले में भी भाजपा का कब्जा। शीतल सिंह बनी जिला पंचायत अध्यक्ष। यहां भाजपा प्रत्याशी ने सपा की पूजा यादव को हराया।

-बस्ती में भाजपा के संजय चौधरी बने जिला पंचायत अध्यक्ष। संजय ने सपा के वीरेंद्र चौधरी को हराया।

-ब्रज में पांच जगह भाजपा का कब्जा। एक पर पर सपा ने फहराया परचम। आगरा में भाजपा की डॉ. मंजू भदौरिया पहले ही निर्विरोध निर्वाचित। मथुर में भाजपा के किशन सिंह ने रालोद के राजेंद्र सिकरवार को हराया। फिरोजाबाद में भाजपा की हर्षिता सिंह ने सपा की रुचि यादव को हराया। मैनपुरी में भाजपा की अर्चना भदौरिया ने सपा की मनोज यादव को हराया। एटा में सपा की रेखा यादव ने भाजपा की विनीता यादव को हराया। कासगंज में भाजपा के रत्नेश कश्यप ने सपा की समर्थ यादव को हराया।

-मिर्जापुर में भाजपा के राजू कनौजिया 36 मतों से विजयी घोषित किए गए। भाजपा उम्मीदवार को 40 मत मिले। वहीं सपा की आशा गौतम को मात्र 4 मतों से संतोष करना पड़ा।

 

–चंदौली में भाजपा प्रत्याशी दीनानाथ शर्मा अध्यक्ष बने। दीनानाथ शर्मा को  30 वोट मिले। सपा के तेजनारायण यादव मात्र 05 वोट पर सिमटे। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर पहली बार भाजपा को जीत मिली है।

–आज़मगढ़ में सपा की एकतरफा जीत। ज़िला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा के विजय यादव 79 वोटों से जीते। भाजपा प्रत्याशी संजय निषाद को 5 वोट मिले।

–भदोही के भाजपा विधायक रविन्द्र त्रिपाठी के भाई अनिरुद्ध त्रिपाठी जीते। उन्हें 20 मत मिले। भाजपा की ओर से मैदान में उतरे अमित सिंह को चार वोट मिले। हालांकि अमित से भाजपा ने समर्थन वापस ले लिया था।

-सोनभद्र में भाजपा समर्थित अपना दल की राधिका पटेल जीतीं। उनको 19 और सपा के जय प्रकाश को 12 मत मिले। पहली बार अपना दल ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

 

-बलिया में सपा प्रत्याशी आनन्द चौधरी की जीत। सपा को 33 और भाजपा प्रत्याशी सुप्रिया को 24 वोट मिले। यहां एक वोट नहीं पड़ा।

-कासंगंज में भाजपा की समर्पित उम्मीदवार रत्नेश कशयप विजयी घोषित। रत्नेश कश्यप को मिले 14 मत। सपा के उम्मीदवार समर्थ यादव को 9 वोट मिले।

–अलीगढ़ में भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह 30 वोटों से जीतीं। विजय सिंह को 38 वोट मिले। जबकि सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी अर्चना यादव को 8 वोट से ही संतोष करना पड़ा।

–भाजपा ने समाजवादी किले में लगाई बड़ी सेंध। भाजपा को मिले 18 वोट, सपा के खाते में 11 वोट। जेल में बंद एक सदस्य नहीं डाल सका वोट।

-बरेली में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा। भाजपा की रश्मि पटेल ने सपा की विनीता गंगवार को हराया। भाजपा को 40 तो समाजवादी पार्टी को 19 वोट मिले।

-हाथरस में सीमा उपाध्याय बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष। प्रतिद्वंदी शशि को दो वोटों से हराया। सीमा को मिले 13 वोट।

-यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए बदायूं, बरेली और मथुरा में मतदान खत्म। अब मतगणना की तैयारी शुरू।

-हाथरस में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान खत्म। 24 सदस्यों ने किया मतदान। अब परिणाम का इंतजार।

-मथुरा में वोटिंग खत्म। भाजपा नेता एसके शर्मा की गाड़ी के कलेक्ट्रेट के प्रतिबंधित क्षेत्र के निकलने पर रालोद कार्यकर्ताओं का हंगामा। सड़क पर काफी देर की नारेबाजी।

-मथुरा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के राष्ट्रीय लोक दल प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सिकरवार ने मतदान में धांधलेबाजी का आरोप लगाया है। उन्होंने मांट के बसपा विधायक पंडित श्याम सुंदर शर्मा के पुत्र ललित शर्मा पर दो महिला सदस्यों के वोट डालने के आरोप लगाया, मतदान में धांधली का आरोप लगाते हुए रालोद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के गेट पर काफी देर तक नारेबाजी की। हालांकि बाद में पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया

-अलीगढ़ : सपा के पूर्व विधायक जफर आलम से दारोगा की नोकझोंक, सपा कार्यकर्ताओं ने तोड़ी बैरिकेडिंग काटा हंगामा, दरोगा को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटाया गया

-अलीगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान जारी है। कुल 47 जिला पंचायत सदस्यों में से अब तक 44 सदस्य कलेक्ट्रेट में मतदान करने के लिए दाखिल हो चुके हैं, तीन सदस्यों का और इंतजार है।

-अयोध्या में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी।अब तक 27 सदस्यों ने किया मतदान। भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में मारपीट होने के बाद पुलिस हुई सख्त। एसएसपी खुद संभाल रहे मोर्चा।

-रायबरेली में हरचंदपुर तृतीय शिव देवी बछरावां प्रथम से दयावती शिवगढ़ द्वितीय से अंजलि डलमऊ प्रथम खुशब सलोन तृतीय से अयोध्या महारगंज से विक्रांत अकेला, अमावा प्रथम से जीतेंद्र राही दुद्धी से उदय यादव लालगंज तृतीय से आशीष अमावा तृतीय से आलोक कुमार  खीरों प्रथम से ब्रजेश कुमार, रही तृतीय से देशराज, डलमऊ तृतीय से वीरेंद्र यादव सरेनी प्रथम से अजय कुमार  सलोन चतुर्थ से शीला देवी उनके साथ सहयोगी बृजेश कुमर सलोन द्वितीय से माया देवी व उनके सहयोगी करमजीत ऊंचाहार तृतीय शीला देवी उनके सहयोगी उमेश ने मतदान किया

-सीतापुर मेंं  79 ज़िला पंचायत सदस्यों में से 65 ने किया मतदान

-रायबरेली में जिला पंचायत सदस्य बछरावां द्वितीय से दीपिका सिंह राही चतुर्थ से रेखा दीन शाह गौरा प्रथम से अनीता वर्मा डलमऊ द्वितीय से कोमल यादव खीरों तृतीय रेनू सिंह छतोह प्रथम से राजकुमारी सरेनी तृतीय प्रिया सिंह,शिवगढ़ प्रथम अनुपमा, महराजगंज तृतीय से आरती, छतोह द्वितीय से कमला देवी ने मतदान किया।

-अयोध्या :सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट के बाद एसएसपी शैलेश पांडे ने खुद संभाला मोर्चा। सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं को दी सख्त हिदायत। बैरियर से दूर जाने की दी हिदायत। पुलिस ने किया था बल प्रयोग।

– कासगंज में जिला पंचायत के सभी 23 सदस्यों ने मतदान किया।

– फिरोजाबाद में सपा के 4 सदस्य वोट डालकर आए उन्होंने कहा कि अंदर धमकाया जा रहा है और पैसे का ऑफर दिया जा रहा है।

– रायबरेली में भाजपा की जिला पंचायत सदस्य कमला देवी के साथ 10 सदस्य मतदान करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे

-सुल्तानपुर मतदान स्थल पर पहुंची सपा प्रत्याशी केशा देवी, निर्दल अर्चना सिंह और भाजपा उम्मीदवार उषा सिंह

अयोध्या में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव के दौरान बवाल, समाजवादी पार्टी के सदस्य मानसिंह वोट डालने को लेकर भाजपाइयों ने किया हंगामा ,  पुलिस सपा और भाजपा के समर्थकों को रोकने में जुटी।

– मथुरा में अभी तक कोई जिला पंचायत सदस्य मतदान के लिए नहीं पहुंचा।

– फिरोजाबाद में भाजपा के 14 सदस्य और सपा के 17 सदस्य अंदर पहुंचे। दो वह सदस्य नहीं आए हैं जिनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं और अरेस्टिंग हो सकती है।

– आजमगढ़ में भाजपा खेमे में सन्नाटा,सपा के पाले में भीड़, पार्टी कार्यालय से 5 पांच की संख्या में आ रहे सपा के सदस्य। भाजपा खेमे से इक्के दुक्के आ रहे ज़िला पंचायत सदस्य। पूर्व मंत्री दुर्गा यादव के पुत्र व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी विजय पहुंचे नेहरू हॉल

– गाजीपुर में कुल 67 सदस्य करेंगे वोटिंग, अभी तक 42 वोट पड़े।

-रायबरेली में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू।

– जौनपुर में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला पहुंची वोट डालने, उनके साथ ही साथ आधा दर्जन सदस्यों ने भी प्रवेश लिया है।

– मिर्जापुर के  हलिया के तीन नंबर वार्ड से जिला पंचायत सदस्य अमरावती देवी एंबुलेंस से मतदान करने कलेक्ट्रेट पहुंचीं। परिजनों ने बताया कि उनकी तबीयत खराब है

– मिर्जापुर जिले में कुल 44 सदस्य करेंगे वोटिंग। सपा से आशा गौतम व भाजपा के राजू कनौजिया के बीच सीधा मुकाबला। अभी 4 सदस्यों ने किया मतदान

– मथुरा में जिला पंचायत चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कलेक्ट्रेट के आस पास वाहनों के रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं। कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। सिर्फ जिला पंचायत सदस्यों को ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है।

– हाथरस में पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय अपने 17 सदस्य लेकर अंदर पहुंचे।

– हाथरस कलेक्ट्रेट के गेट पर तैनात एएसपी,एडीएम व एसडीएम सदर। अंदर जाने की किसी को अनुमति नहीं।

– अलीगढ़:जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए  मतदान करने को सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी वार्ड-43 से अर्चना यादव व उनकी समर्थक वार्ड-18 सदस्य नीरज चौहान, वार्ड-41 बिजेंदर यादव कलेक्ट्रेट पहुँचे

– सीतापुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान से पूर्व लालबाग चौराहे पर भारी संख्या में कई थानों की पुलिस तैनात है।  सिर्फ जिला पंचायत सदस्य को ही जाने की अनुमति मिली।  चुनाव मैदान में भाजपा से श्रद्धा सागर, सपा से अनीता राजवंशी, निर्दल प्रत्याशी प्रीति सिंह रावत और चंद्रप्रभा चुनाव मैदान में हैं। 79 जिला पंचायत सदस्य को मतदान करना है।

– एटा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह अपने सदस्यों के साथ पहुंचे कलेक्ट्रेट। जुगेंद्र बोले हमारे पास पूरा बहुमत। 27 सदस्य होने का किया दावा।

– फिरोजाबाद में 33 सदस्य हैं।  सपा नेता अपनी गाड़ियों से 17 सदस्यों को लेकर आए। जीत के लिए भी 17 सदस्य चाहिए। अब देखना यह है कि कितने सदस्य सपा के पक्ष में मतदान कर रहे हैं । पूर्व सांसद अक्षय यादव का कहना है कि अभी 5 सदस्य और आ रहे हैं

– एटा में समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत अध्य्क्ष की प्रत्याशी रेखा यादव और उनके साथ मौजूद सोनी यादव ने मतदान किया।

– फिरोजाबाद में सपा के सदस्य जिला मुख्यालय पहुंचे। पूर्व सांसद अक्षय यादव और सपा एमएलसी दिलीप यादव खुद गाड़ी चलाकर लाए सदस्यों को

सांसद, विधायकों पर जिम्मेदारी:

भाजपा का रालोद-सपा गठबंधन से मुकाबला है। भाजपा प्रत्याशियों को संयुक्त प्रत्याशी की ओर से चुनौती मिल रही है। भाजपा ने प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाकर सांसद, विधायक समेत पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। सभी सात जिलों में लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। हापुड़, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, संभल और रामपुर में भाजपा और सपा-रालोद की ओर से पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। भाजपा और रालोद-सपा के नेता जिलों में पहुंच गए हैं। नेताओं का कहना है कि गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।
– वेस्ट यूपी के सभी 14 जिले जीतने की जुगत में भाजपा

वेस्ट यूपी में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष की सात सीटों पर चुनाव होगा। जहां भाजपा ने सभी सात सीटों पर जीतने की तैयारी की है। वहीं रालोद-सपा गठबंधन हर हाल में मुकाबले के लिए तैयार है। भाजपा नेताओं का साफ कहना है कि सात जीत चुके और जनता ने चाहा तो सात और भी जीत कर इतिहास बनाएंगे। उधर, रालोद-सपा गठबंधन को लेकर पार्टी नेता आश्वस्त हैं। सात सीटों में बागपत और मुजफ्फरनगर में मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है।

जिन जिलों में मतदान होना है-मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, हापुड़, बिजनौर, रामपुर, सम्भल, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फरूखाबाद, कन्नौज, औरय्या, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, कौशाम्बी, प्रयागराज, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी हैं। इनके अलावा अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीरनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर,चंदौली, जौनपुर, मीरजापुर, और सोनभद्र में भी मतदान होना है। इनमें सबसे अधिक चार-चार उम्मीदवार एटा,  सीतापुर और जौनपुर में मैदान में हैं, सुल्तानपुर में तीन और बाकी जिलों में दो-दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है।

– 22 जिलों में निर्विरोध हो चुका है चुनाव
प्रदेश के 22 जिलों में मतदान नहीं होगा क्योंकि इन जिलों में से हर जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मैदान में एक ही उम्मीदवार बचा है और उसे निर्विरोध विजेता घोषित किया जा चुका है। इनमें से 21 जिलों में भाजपा और इटावा में सपा के उम्मीदवार निर्विरोध विजयी घोषित हुए हैं। यह जिले हैं-सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अमरोहा, मुरादाबाद, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, इटावा, ललितपुर, झांसी, बांदा, चित्रकूट, बहराइच, श्रावस्ती, बलमरामपुर, गोण्डा, गोरखपुर, मऊ और वाराणसी। इन जिलों में कुल 32 नामांकन दाखिल हुए थे जिनमें से छह खारिज हुए, जबकि चार उम्मीदवारों ने पर्चे वापस ले लिए। बाकी 22 उम्मीदवार निर्विरोध विजेता घोषित कर दिए गए।

पैरों में गिर पड़े पूर्व सपा सांसद: भतीजे को जिताने के लिए ‘राजनीति’, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। हाथरस, महाराजगंज और मुलायम सिंह यादव के गढ़ मैनपुरी में बीजेपी की जीत हुई है, तो वहीं समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। इसी क्रम में चंदौली से एक वीडियो सामने आया, जिसमें पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के नेता रामकिशुन यादव सपा के जिला पंचायत उम्मीदवार और अपने भतीजे की जीत के लिए पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों के पैर पड़ रहे हैं। रामकिशुन को चंदौली का कद्दावर नेता माना जाता है।

पकड़े सदस्यों के पैर

सपा नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सपा सदस्यों से एकजुट रहने की विनती कर रहे हैं और अध्यक्ष पद के उम्मीदवार तेज नारायण यादव को जिताने की अपील कर रहे हैं। अपने इज्जत की दुहाई देते हुए रामकिशुन ने सदस्यों के पैर पकड़ लिए। जब उनसे पूछा गया कि वह पैर क्यों पकड़े तो रामकिशुन ने कहा कि पार्टी के सम्मान की खातिर वह किसी का भी पैर छू सकते हैं।

रामकिशुन यादव ने कहा, “मैं समाजवादी पार्टी के लिए पैरों पर गिर सकता हूँ। मैंने कोई माँग नहीं की। पार्टी की खातिर मैंने पैर पकड़े।” उन्होंने आगे कि कहा कि पैर पर गिरना कोई बड़ी बात नहीं है। वह कोई दूसरे नहीं, बल्कि हमारी ही पार्टी के सिपाही हैं। आपसी विवाद था, इसलिए वे उनको समझा-बुझा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य जिले कार्यालय में बैठक कर रहे थे। इसी दौरान कुछ नेताओं के आपस में किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। तभी पूर्व सांसद रामकिशुन ने अपने सदस्यों को काफी समझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वह विवाद करते रहे। यह सब देख पूर्व सांसद जी सदस्यों के पैरों पर  गिर पड़े और कहने लगे कि वह अपनी ही पार्टी के सदस्य को ही वोट करें।

पूर्व सांसद का भतीजा सपा से अध्यक्ष पद का उम्मीदवार

 

सपा ने चंदौली जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार तेज नारायण यादव को बनाया है। तेज नारायण निर्दलीय लड़कर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते थे। बाद में सपा ने उन्हें टिकट देकर अध्यक्ष पद के लिए अधिकृत प्रत्याशी बनाया। तेज नारायण यादव पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के भतीजे हैं।

चंदौली में जिला पंचायत सदस्यों की कुल संख्या 35 है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की जीत के लिए कुल 18 का आँकड़ा चाहिए, जबकि समाजवादी पार्टी के पास 14 सदस्य हैं। वहीं, बीजेपी के पास 08 सदस्य हैं। इसके अलावा 09 निर्दलीय व अन्य हैं। ऐसे में सपा के पास सबसे अधिक सदस्य हैं। सपा के अधिकृत प्रत्याशी तेज नारायण को मिलने वाले वोटों की संख्या सपा से जीते जिला पंचायत सदस्यों की पार्टी के प्रति निष्ठा को तय कर देगी।

Leave a Reply