Saturday, May 9, 2026
Uncategorized

ममता बनर्जी की खास से बरामद,7 रिवॉल्वर 140 कारतूस

बंगाल में TMC नेता के करीबी के घर से भारी मात्रा में हथियार बरामद, 140 राउंड कारतूस के साथ एक महिला गिरफ्तार: दो फरार लोगों की तलाश जारी

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में शनिवार (9 मई 2026) को पुलिस ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) के एक नेता के करीबी के घर से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बरहामपुर के सैदाबाद गिरजापाड़ा इलाके में पुलिस ने छापेमारी के दौरान करीब 140 राउंड कारतूस, तीन 7.65 एमएम रिवॉल्वर और एक मैगजीन जब्त की।

मौके से टुकू सरकार नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दो अन्य आरोपित पापाई घोष और उसका सहयोगी आशीम सरकार फरार बताए जा रहे हैं।

यह बरामदगी ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम बंगाल में TMC की चुनावी हार के बाद कई इलाकों से छिटपुट हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। आरोप है कि TMC का नेतृत्व जनता के जनादेश को स्वीकार नहीं कर रहा और अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं को भड़का रहा है कि पार्टी को किसी भी हालत में चुनाव नहीं हारना चाहिए था।

इसी बीच बीजेपी विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आज राज्य के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटों पर बंपर जीत हासिल की है।

Leave a Reply