Monday, June 29, 2026
Uncategorized

शिवराज सिंह को लगी चोट,उत्तराखंड दौरा रद्द

सीहोर: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान अपनी विधानसभा क्षेत्र बुधनी दौरे के दौरान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उनकी सुरक्षा में चूक के कारण यह हादसा हुआ है। उनके पैर में लोहे की रॉड लग गई जिससे खून बहने लगा। उनके पैर पर पट्टी की गई है और टिटनेस का इंजेक्शन भी लगाया गया है। सुरक्षा में चूक मामले में फिलहाल कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। इसके बाद उनका उत्तराखंड दौरा रद्द कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सीएम इन दिनों बूथ विस्तार योजना में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में वे रविवार को बुधनी गए थे। जहां वे ग्राम नारायणपुर में एक व्यक्ति के घर शोक संवेदना करने गए जहां उनके पैर में लोहे की रॉड लग गई जिससे उनके पैर पर जख्म हो गया और खून निकलने लगा। बताया जा रहा है कि लोहे की रॉड पर कपड़ा लगा हुआ था जिससे किसी को दिखाई नहीं दी। इसके बाद प्रशासन में हड़कंप का माहौल है। मामला सीएम की सुरक्षा चूक का भी है क्योंकि सीएम दौरे से पहले कार्यक्रम स्थल की तलाशी लेते हैं। बावजूद इसके इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गई यह बड़ा सवाल है।

Leave a Reply