Pali: पाली शहर के औद्योगिक थानाक्षेत्र से एक नाबालिग को यू ट्यूब (Youtube) में फ़िल्म में काम करने और बड़ी हीरोइन बनाने का झांसा देकर यू ट्यूब फ़िल्म प्रोड्यूसर निजामुद्दीन उर्फ रजा ने उसके साथ बलात्कार (Rape) किया. यहीं नहीं बिश्वाश में लेने के लिए नाबालिग को लाखों के चेक काटकर उसकों दिखाए और वापस अपने पास रख लिए. नाबालिग उसके झांसे में आ गई और उसका शिकार हो गई. नाबालिग (Minor Girl Rape) ने परिजनों को आपबीती बताई और पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया.
निजामुद्दीन उर्फ रजा खान बाबरा हाल जोधपुर निवासी यूट्यूब फ़िल्म (Youtube Films) बनाने का काम करता है. प्रेम लग्न नाम की फ़िल्म की स्क्रिप्ट लिखी गई, जिसमे अलग-अलग लड़कियों से संपर्क कर काम शुरू किया. मोबाइल और सोसल मीडिया (Social Media) पर ग्लैमर की चकाचौध में नाबालिग भी अपने आपको फ़िल्म में काम करने के लिए तैयार हुई.
आखिर नाबालिग का संपर्क निजामुद्दीन से हुआ, उसने अपने सपने बताए. आरोपी निजामुद्दीन उर्फ रजा ने नाबालिग की मनोस्थिति भापंते हुए अपने झांसे में लेने का प्लान बनाया. आरोपी प्रोड्यूसर निजामुद्दीन ने भी नाबालिग को बड़े-बड़े सपने दिखाकर बड़ी हीरोइन बनाने का वायदा किया. बस फिर क्या था नाबालिग उसके झांसे में आ गई और फ़िल्म प्रेम लग्न को शूटिंग शुरू भी कर दी.
इसी जनवरी महीने में नाबालिग इसके संपर्क में आई. कुछ शॉट फिल्माए गए उस बीच प्रोड्यूसर निजामुद्दीन उर्फ रजा की नीयत पहले से खराब थी ,बस था तो मौके की तलाश में एक दिन जोधपुर (Jodhpur News) में मौका देखकर नाबालिग को मीठी मीठी रोमांटिक बांतो में उलझाकर फांस लिया और फ्लैट में ले जाकर उसके साथ बलात्कर (Rape) किया. ये बात किसी को नही बताने की धमकी भी दी. अगर किसी को बताया तो फ़िल्म से बाहर कर दूंगा और जान भी ले सकता हूं. आखिर नाबालिग डरी सहमी गुमशुम रहने लगी. एक दिन परिजनों ने गुमसुम रहने की बात पूछी ओर वो टूट गई. परिजनों को उसने आप बीती सुनाई.





