राजनीतिरिपोर्ट
‘हर चोर का मोदी सरनेम क्यों’: सूरत की कोर्ट में पेश हुए राहुल गाँधी, कहा- कटाक्ष किया था, अब याद नहीं
24 June, 2021
ऑपइंडिया स्टाफ़
राहुल गाँधी, सूरत कोर्ट
सूरत की अदालत में पेश हुए राहुल गाँधी (फोटो: ANI)
180
कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी गुजरात के सूरत की एक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश हुए। मामला ‘सारे मोदी चोर’ वाले बयान को लेकर उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मानहानि के मामले से जुड़ा है। राहुल गाँधी ने गुरुवार (24 जून 2021) को इस मामले में अपना बयान दर्ज कराया।
गुजरात के भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने यह मामला दर्ज करवाया था। सूरत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने एक हफ्ते पहले राहुल 24 जून को अदालत में मौजूद रहने के निर्देश दिए थे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कॉन्ग्रेस नेता ने अदालत को बताया कि उन्होंने चुनाव के दौरान राजनीतिक कटाक्ष किया था। उन्होंने यह बात किसी समाज के लिए नहीं कही थी। साथ ही कहा कि इस मामले में अब उन्हें ज्यादा कुछ याद नहीं है।
अब इस मामले में अगली सुनवाई 12 जुलाई को होगी। सूरत की कोर्ट में पेशी से पहले राहुल गाँधी ने एक ट्वीट किया था। इसमें लिखा था, ”अस्तित्व का पूरा रहस्य यही है कि कोई डर ना हो।”
Rahul Gandhi on Court, Defamation Case: अवमानना के एक मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सूरत के एक मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेशी है. राहुल गांधी आज सुबह ही सूरत पहुंच गए है. बता दें, राहुल गांधी ने कर्नाटक में एक जनसभा के दौरान कह दिया थी कि सभी सभी चोरों का कॉमन ‘मोदी’ सरनेम कैसे है. उन्होंने नीरव मोदी, ललित मोदी के साथ पीएम नरेन्द्र मोदी.. कह कर ये व्यंग किया था. जिसके बाद बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया था.
बता दें, पूर्णेश मोदी ने 2019 में राहुल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत मामला दायक किया था. गौरतलब है कि, 2019 में ही कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहिल गांधी ने कहा था, नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी… सभी चोरों का एक ही सरनेम मोदी कैसे हो गया है. इसी बयान के लेकर पूर्णेश मोदी ने राहुल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था.
गौरतलब है कि इससे पहले भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोर्ट के सामने पेश हो चुके हैं. उस दौरान उन्होंने पूरे मामले से खुद को निर्दोश बताया था. बता दें, जब राहुल गांधी ने मोदी सरनेम पर यह टिप्पणी की थी उस वक्त वे कांग्रेस के अध्यक्ष थे. और चुनाव सभा को संबेधित कर रहे थे.
पूर्णेश मोदी ने जब कोर्ट में इस मामले को दायर किया था उस समय चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट बीएच कपाड़िया ने इसे स्वीकार किया था औऱ मामले को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी किया था.अब इसी मामले को लेकर राहुल गांधी गुजरात पहुंचे हैं, जहां सूरत कोर्ट में उनकी सुनवाई हो रही है.





