Thursday, May 7, 2026
Uncategorized

गांधी की जमीन पर गांधी की माला से इनकार,राहुल गांधी की अकड़ से नाराज़ कांग्रेसी,

कॉन्ग्रेस के युवा लेकिन वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं। मंगलवार (10 मई 2022) को वह वडोदरा हवाई अड्डे पर पहुँचे। यहाँ पर एक कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता स्वागत के दौरान उन्हें खादी माला (खादी के धागे से बनी एक माला) पहनाने लगा। राहुल गाँधी ने इसे पहनने से इनकार कर दिया। बदले में हाथ मिलाया। कार्यकर्ता ने हाथ मिलाने के बाद फिर से माला पहनाने की कोशिश की, राहुल गाँधी ने फिर इनकार कर दिया।

महात्मा गाँधी की धरती पर उनकी ही सोच वाले खादी माला को पहनने से इनकार के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने गाँधी परिवार की आलोचना करनी शुरू कर दी।

वीडियो में, यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि जब राहुल गाँधी वडोदरा हवाई अड्डे पर अपनी पार्टी के अधिकारियों से संपर्क करते हैं, तो सदस्यों में से एक आगे बढ़ता है और उन्हें सफेद खादी के धागे से बनी माला की पेशकश करता है। राहुल गाँधी ने माला पहनने से इनकार कर दिया। उन्होंने अपने कार्यकर्ता को इसे पहनाने से रोक दिया और हाथ मिलाकर आगे निकल गए।

खादी की माला, राहुल गाँधी और बवाल

स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुुल गाँधी जब वडोदरा हवाई अड्डे पर उतरे तो उनके स्वागत के लिए वहाँ कॉन्ग्रेस के कई नेता मौजूद थे। जहाँ पार्टी के कुछ सदस्यों ने अपने नेता को फूलों के गुलदस्ते से बधाई दी, वहीं वडोदरा शहर कॉन्ग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ऋत्विज जोशी ने उन्हें सफेद खादी के धागे से बनी माला भेंट की। हालाँकि, राहुल गाँधी ने माला पहनने से इनकार कर दिया

Leave a Reply