प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। छात्रा को घर छोड़ने के बहाने रिश्तेदार के यहां ले जाकर इच्छा के विरुद्ध खोटा काम किया। पुलिस ने आरोपित युवक पर प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
ग्राम राजौरा निवासी 19 वर्षीय छात्रा एसएन कालेज की प्रथम वर्ष की छात्रा है। मंगलवार को वह कालेज आई हुई थी। दोपहर में घर जाने के लिए निकली थी की उसे अपने गांव का 27 वर्षीय असलम हुसैन मिला। उसने छात्रा से कहा कि वह गांव जा रहा है तो उसे भी छोड़ देगा। उसे बंगाली कालोनी में एक काम है। यहां मामा का लड़का रहता है। यह कहकर वह छात्रा को मामा के लड़के के घर ले गया। यहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत छात्रा ने पदमनगर थाने में की। पदमनगर थाना प्रभारी राजू पाटिल ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर आरोपित असलम के विरुद्ध धारा 376 और एससी, एसटी एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। असलम को बुधवार कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह मामला विवेचना के लिए अजाक पुलिस को सौंपा जा रहा है।






