श्रीनगर में 4 मुस्लिमों ने रेप के बाद महिला को मार डाला, टेंट में खून से लथपथ मिली थी: सुहैल बशीर, आदिल अली, फिरदौस अहमद और सुहैल अफजल गिरफ्तार
श्रीनगर के ब्रेन निशात में एक 45 वर्षीय बकरवाल महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। आरोपितों ने पहले महिला के साथ घिनौनी हरकत की और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने चार आरोपितों सुहैल बशीर भट, आदिल अली भट, फिरदौस अहमद राथर और सुहैल अफजल भट को गिरफ्तार किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये वारदात उस समय हुई जब महिला अपने टेंट में अकेली थी, और उसका परिवार मवेशियों के साथ गया था। चीखें सुनकर स्थानीय लोग दौड़े, लेकिन तब तक आरोपित भाग चुके थे। महिला को खून से लथपथ और कपड़े फटे हालत में पाया गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पोस्टमॉर्टम करवाया। इस जघन्य अपराध के विरोध में इलाके में हड़ताल और प्रदर्शन हुए। लोग आरोपितों को कड़ी सजा की माँग कर रहे हैं।