Friday, April 24, 2026
Uncategorized

पंजाब चुनाव में एक और रणनीतिकार, कांग्रेस को निबटाने अकाली दल का

चंडीगढ़. पंजाब कांग्रेस की तरह अब शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) को भी प्रशांत किशोर की तरह चुनावी रणनीतिकार मिल गया है. शिअद का चुनाव लड़ने का खाका अब चुनावी रणनीतिकार सुनील कानूगोलू (Election strategist sunil kanugolu) तैयार करेंगे. शिअद ने इस बार बसपा के साथ मिल कर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, और अपने स्तर पर भी शिअद ने सर्वे के लिए कई विधानसभा क्षेत्रों में टीमें तैनात कर रखी हैं.

इसके अलावा अब कानूगोलू अपनी टीम के साथ चंडीगढ़ पहुंच गए है और जल्द ही शिअद के प्रधान सुखबीर बादल (SAD chief Sukhbir Badal) के साथ मुलाकात करेंगे. मीडिया में प्रकाशित के रिर्पोट के मुताबिक कि प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) और सुनील कानूगोलू ने आरंभ में भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के साथ काम कर चुके हैं.

सुनील मूलरूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं लेकिन उनका अधिकत समय चेन्नई में बीता है. सुनील अभी तक लो प्रोफाइल होकर काम करते रहे हैं. लेकिन बताया जाता है कि उनकी राजनीतिक हलकों में गहरी पकड़ है. उन्होंने भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक चुनाव में जीत के लिए खासा योगदान दिया है. 2016 में डीएमके विधानसभा चुनाव अभियान को चलाया और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन के लिए “नमाक्कू नाम” (हम अपने लिए) अभियान चलाकर उन्हें जीत दिलाई और वे मुख्यमंत्री बन सके थे.

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिअद की करीब 50 युवाओं की टीम हर विधानसभा क्षेत्र में काम कर रही है. यह टीम लोगों के मन को टटोल रही है कि किसका किस राजनीतिक दल की ओर रूझान है. यह भी आंकड़े एकत्रित किए जा रहे हैं कि किस इलाके में किस जाति का कितना प्रभाव है. यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि शिअद के संभावित उम्मीदवारों की अपने क्षेत्र में कितनी पकड़ है. कानूगोलू के आने से पहले ही यह सर्वे जारी है. अब कानूगोलू ने मैदान संभाल लिया है, इसके बाद ही पता चल पाएगा कि शिअद की रणनीति क्या रहेगी.

Leave a Reply