Friday, April 24, 2026
Uncategorized

प्रियंका वाड्रा गांधी गिरफ्तार,किसानों को भड़काने जाने का अंदेशा

कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी रविवार देररात रात लखनऊ से लखीमपुर के लिए रवाना हुई। प्रियंका गांधी को रास्ते में कई जगह रोकने की कोशिश की गई। हरगांव से गिरफ्तार करके सीतापुर पुलिस लाइन ले जाया जा रहा है।

कांग्रेस ट्विटर पर, नाकों पर पुलिस द्वारा काफिले को रोके जाने का वीडियो भी साझा की है।
प्रियंका गांधी रविवार रात को लखनऊ पहुंची व 12 बजे के बाद लखीमपुर के लिए निकल गई। वह कौल हाउस पहुंची जहां पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट करने की। कोशिश की। रात 12 बजे वह कौल हाउस से बाहर आयीं और पुलिस से रोके रखने का काऱण पूछा। इसके बाद वह यहां से पैदल ही चल पड़ीं और बालू अड्डे चौराहे के आगे जाकर गाड़ी में बैठ कर लखीमपुर के लिए रवाना हो गईं। उनके साथ सांसद व स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी के अलावा अंशु तिवारी, मुकेश सिंह चौहान, लल्लन मिश्र समेत कई नेता हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले पार्टी ने आशंका जतायी थी कि प्रियंका को लखीमपुर खीरी जाने से रोकने के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस नजरबंद कर सकती है।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के रविवार के लखीमपुर खीरी दौरे का विरोध करने को लेकर भड़की हिंसा में घायल हुए किसानों से मिलने के लिए प्रियंका वहां जा रही हैं।अधिकारियों के अनुसार, हिंसा की घटना में चार किसानों सहित कुल आठ लोगों की मौत हो गई।
प्रियंका ने हिंसा की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है और जानना चाहा कि क्या किसानों को इस देश में जिंदा रहने का अधिकार है।
उन्होंने ट्वीट किया, ”भाजपा देश के किसानों से कितनी नफ़रत करती है? उन्हें जीने का हक नहीं है? यदि वे आवाज उठाएँगे तो उन्हें गोली मार दोगे, गाड़ी चढ़ाकर रौंद दोगे? बहुत हो चुका। ये किसानों का देश है, भाजपा की क्रूर विचारधारा की जागीर नहीं है। किसान सत्याग्रह मजबूत होगा और किसान की आवाज और बुलंद होगी।”
किसानों से मिलना चाहती हूं : प्रियंका
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व उत्तर प्रदेश के पर्यवेक्षक भूपेश सिंह बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के सोमवार को लखीमपुर पहुंचने की सूचना है। वहीं प्रदेश अध्य्क्ष अजय कुमार लल्लू मेरठ में है और वे वहां से सीधे लखीमपुर पहुंच रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि मैं किसानों के परिवारों से मिलना चाहती हूं। उनके परिवार के आंसू पोछना चाहती हूं। इसमे सरकार को कोई अप्पत्ति क्यो हैं? जब मैं पुलिस से आर्डर मांग रही हूं तो वो छुप रहे हैं।

Leave a Reply