नशे के कारोबारी किसी भी हद तक जा सकते हैं,
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में हिरासत में लिए जाने के मामले में एनसीपी ने भाजपा पर हमला बोला है। बुधवार को एनसीपी ने7 कहा कि आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट को मुंबई स्थित एनसीबी दफ्तर में प्राइवेट लोग लेकर पहुंचे थे। एनसीपी ने कहा कि जो दो लोग इन्हें लेकर पहुंचे थे, उनमें से एक भाजपा का कार्यकर्ता था और दूसरा एक फ्रॉड था, जो खुद के प्राइवेट डिटेक्टिव होने का दावा करता है। एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने एनसीबी पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर कैसे वह इतने हाईप्रोफाइल लोगों को अपने दफ्तर लेकर गई।
इसके साथ ही उन्होंने भाजपा से भी सवाल पूछा कि आखिर वे दो लोग कौन थे, जो आर्यन और मर्चेंट को लेकर एनसीबी के दफ्तर पहुंचे थे। यही नहीं नवाब मलिक ने दो वायरल वीडियो क्लिप्स भी दिखाए, जिनमें से एक में केपी गोसावी आर्यन खान को एनसीबी के दफ्तर में ले जाते दिख रहे हैं। इसके अलावा दूसरी क्लिप में मनीष भानुशाली दिख रहे हैं, जो अरबाज मर्चेंट को एनसीबी दफ्तर ले जाते दिख रहे हैं। दक्षिण मुंबई स्थित एनसीपी दफ्तर में मीडिया से बात करते हुए नवाब मलिक ने कहा, ‘मर्चेंट को लेकर एनसीबी दफ्तर पहुंचने वाले भानुशाली भाजपा के कार्यकर्ता हैं। यही नहीं उन्होंने अपने फेसबुक प्रोफाइल में खुद को भाजपा उपाध्यक्ष बताया है। पीएम नरेंद्र मोदी, होम मिनिस्टर अमित शाह, बीजेपी चीफ जेपी नड्डा समेत कई सीनियर नेताओं के साथ भानुशाली की तस्वीरें हैं।’
Sameer Wankhede Interview: मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में ड्रग्स पार्टी के भंडाफोड़ को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है. इस मामले में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को गिरफ्तार करने के बाद मामला हाईप्रोफाइल बन गया है. इस बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक (Nawab Malik) ने क्रूज पर की गई छापेमारी को लेकर अलग ही आरोप लगाए हैं.
उन्होंने दावा किया कि क्रूज पर कोई ड्रग्स नहीं मिली. क्रूज पर ड्रग्स के मामले से जुड़े सारे सवालों को जानने के लिए आजतक ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) से बात की. जांच से लेकर आरोपों पर उन्होंने क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं….
सवालः शाहरुख खान के बेटे की गिरफ़्तारी और अब नवाब मलिक ने आरोप लगाया कि एनसीबी के साथ बीजेपी के लोग थे. एनसीबी निशाने पर है. आपका क्या कहना है?
समीर वानखेड़ेः हमने प्रेस कांफ्रेंस कर दी है. फिर भी हम आपको बता दें कि हमने 9 नाम दिए हैं, जिन्होंने पंचनामा किया है. सभी एक्शन कानून के दायरे में रहते हुए किए गए हैं.
सवालः एनसीपी पर आरोप है कि आप सिर्फ सेलेब्रिटी और उनसे जुड़े लोगों को ही गिरफ़्तार कर रहे हैं. उनको ही पकड़ रहे हैं, आप पोस्टर बॉय बन रहे हैं मुंबई में.
समीर वानखेड़ेः मैं कोई पोस्टर बॉय नहीं हूं और न ही मैं इन बातों में यकीन रखता हूं. मैं और हम सभी गवर्नमेंट सर्वेंट हैं और जो हमारा काम है वो कर रहे हैं. एनसीबी एक प्रोफेशनल ऑर्गनाइजेशन है, जो भी NDPS रूल का उल्लंघन कर रहा है हम उन पर एक्शन ले रहे हैं और लेते रहेंगे.
पिछले एक साल में मुंबई और महाराष्ट्र में हमने ड्रग फ्री एनवायरनमेंट देने की कोशिश की है और आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं. एक साल में 320 लोगों को हमने गिरफ़्तार किया है. 2 बड़ी ड्रग फ़ैक्ट्री पकड़ी हैं. कई बड़े ड्रग सिंडिकेट और गैंग पकड़े हैं. बहुत से लोगों के नाम आप लोगों को मालूम हैं. तो आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि हम क्या करते हैं. एक साल में 100 करोड़ से ज्यादा की ड्रग पकड़ी है. हम आगे भी ऐसे ही काम करते रहेंगे.





