मोदी मंत्रिमंडल के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, अमित शाह को इस नए मंत्रालय का मिला जिम्मा
मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी शुरू हो गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अब दो नए मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है. अमित शाह सहकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे. कल ही सरकार ने इस मंत्रालय का गठन किया है.
केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाए गए डॉक्टर हर्षवर्धन के स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा मनसुख मांडवीया को दिया गया है. सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ-साथ केमिकल और फर्टिलाइजर मंत्रालय का जिम्मा भी मनसुख मांडवीया को दिया है.
मोदी सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ केमिकल एंड फर्टिलाइजर मिनिस्ट्री को जोड़ दिया है. कोरोना काल में दवाओं को लेकर जिस तरह का मामला सामने आया. उसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय और केमिकल फर्टिलाइजर को एक साथ किया गया है.
डॉ मंजू पारा महेंद्र भाई को बाल विकास विभाग का राज्य मंत्री बनाया गया है. जबकि स्मृति ईरानी मंत्रालय की केंद्रीय मंत्री होंगी. रेल मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे पीयूष गोयल को अब कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है.
पीयूष गोयल के पास कॉमर्स और उपभोक्ता मामलों की जिम्मेदारी दी गई है. अश्विनी वैष्णव देश के नए रेल मंत्री का कामकाज संभालेंगे. उनके पास इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट भी होगा.
धर्मेंद्र प्रधान को अब देश का नया शिक्षा शिक्षा मंत्री बनाया गया है. हरदीप सिंह पुरी को शहरी विकास मंत्रालय और पेट्रोलियम मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है
सिंधिया को मिला मंत्रालय
अश्निनी वैष्णव अब देश के नए रेल मंत्री होंगे. उन्हें आईटी मंत्री का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. उनके अलावा धर्मेंद्र प्रधान को अब शिक्षा मंत्री बना दिया गया है. प्रधान को कौशल विकास मंत्रालय की भी ज़िम्मेदारी दी गई है.उनके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया को सिविल एविएशन मंत्रालय सौंपा गया है.
मनसुख मांडविया को डबल ज़िम्मेदारी
आपको बता दें कि मनसुख मांडविया को स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ साथ रसायन और उर्वरक मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. खास बात ये है कि 53 मंत्रालयों को अब 30 कैबिनेट मंत्री संभालेंगे. यानी कई मंत्रियों को दो मंत्रालय सौंपे जाएंगे.
मनसुख मांडविया को मिला स्वास्थ्य मंत्रालय
मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल के बाद अब विभागों का बंटवारा शुरू हो गया है. गृह मंत्री अमित शाह को सहकारिता मंत्रालय की भी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है. उनके अलावा आज शपथ लेने वाले मनसुख मांडविया को स्वास्थ्य मंत्रालय का प्रभार दिया दिया गया है. जबकि पीएम मोदी विज्ञान और प्रोद्योगिकी मंत्रालय खुद संभालेंगे.
कल शाम को कैबिनेट की बैठक होगी
मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल के बाद अब सरकार ने कल शाम पांच बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है. इसके अलावा शाम सात बजे मंत्रिपरिषद की बैठक भी होगी. सूत्रों ने ये जानकारी दी.
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दी सभी नए मंत्रियों को बधाई
मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “आज शपथ लेने वाले सभी साथियों को मैं मुबारकबाद पेश करता हूं और मंत्री के तौर पर कार्यकाल शुरू करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं. हम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और मज़बूत और समृद्ध भारत बनाने के लिए लगातार काम करते रहेंगे.” इसके साथ पीएम ने हैषटेग दिया, #Govt4Growth यानी विकास के लिए सरकार.





