Saturday, April 25, 2026
Uncategorized

मिस्ड कॉल नही ये है जिहाद कॉल, हिन्दू नाम बता कर शुरुआत, फिर वैश्यावृत्ति या रिश्तेदारों में बाँटना या,किडनी लीवर आंख तक बिक जाएगी

धर्म छिपाकर भोली-भाली लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। बुधवार को इसी तरह के एक मामले का पर्दाफाश हुआ तो भीड़ ने आरोपित युवक को पकड़कर जमकर धुना। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पीडि़त किशोरी के भाई ने लव जेहाद का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जलालपुर थाना क्षेत्र की है।

जलालपुर कोतवाली के मुस्तफाबाद नगपुर निवासी युवक दानिश ने कुछ दिन पहले किसी तरह कटका क्षेत्र की एक किशोरी का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। धीरे-धीरे उससे बातचीत शुरू कर दी। इस दौरान वह अपना धर्म हि‍ंदू, जबकि नाम राजकुमार बताता रहा। उसने नाबालिग किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसाकर बुधवार को जलालपुर बुलाया। उसके धर्म को लेकर कोई शक न हो, इसलिए वह उसे कस्बा स्थित एक मंदिर ले गया। यहां शादी कर मोटरसाइकिल से भागने की फिराक में था, तभी वहां मौजूद लोगों की निगाह में आ गया। लोगों ने युवक और युवती से पूछताछ शुरू की तो भेद खुल गया। युवक का धर्म उजागर होने पर किशोरी भी हक्का-बक्का रह गई। यहां से भागने की कोशिश कर रहे युवक को मुहल्लेवासियों ने घेरकर पकड़ लिया और लात-घूसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी।

मुस्लिम लड़का और हि‍ंदू लड़की की बात सामने आते ही कई ङ्क्षहदूवादी संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले गई। भाजपा के नगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा भी अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे और पीडि़त परिवार को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर पर युवक के विरुद्ध बहला फुसलाकर भगाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी की उम्र महज 15 साल बताई गई है। कोतवाल दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में धर्म छिपाकर विवाह करने की कोशिश की बात सामने आई है। जांच-पड़ताल की जा रही है।

जानिए कैसे फँसाते हैं…

Love Jihad Case कोई इंटरनेट मीडिया तो कोई ब्लैंक काल करके फंसाता है जाल में। दोस्ती के जाल में फंसाने के बाद घर से ले जाकर कराते हैं मतांतरण। अब उत्तर प्रदेश में विधि विरुद्ध मतांतरण प्रतिषेध अधिनियम लागू होने के बाद ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई हो रही है।

लव जिहाद का जाल शहर से देहात तक फैला हुआ है। अल्पसंख्यक युवक अलग-अलग तरीकों से किशोरियों और युवतियों को नाम बदलकर अपने जाल में फंसाते हैं। दोस्ती करके उनका भरोसा जीतते हैं। इसके बाद स्वजन से बगावत करने को ब्रेन वाश कर देत हैं। उन्हें अपने साथ ले जाकर मतांतरण कराते हैं और निकाह भी कर लेते हैं। कुछ दिनों में उनकी सच्चाई सामने आ जाती है। मगर, तब तक वे दलदल में फंस चुकी होती हैं।

अब उत्तर प्रदेश में विधि विरुद्ध मतांतरण प्रतिषेध अधिनियम लागू होने के बाद ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई हो रही है। इसलिए मामले थाने तक पहुंचने लगे हैं। इंटरनेट मीडिया पर इन युवकों ने अपने नाम बदलकर प्रोफाइल बना रखे हैं। इनके माध्यम से ही वे जाल फैलाते हैं। फेसबुक या अन्य इंटरनेट मीडिया माध्यम से युवतियों और किशोरियों से संपर्क करने की कोशिश करते हैं। फ्रेंडशिप होने के बाद वे लगातार उन्हें अपनी लुभावनी बातों में फंसाते रहते हैं। उन्हें बहलाकर अपने साथ ले जाकर निकाह कर लेते हैं। इसके बाद उत्पीड़न करते हैं।

केस-एक

हरीपर्वत क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के घर नसीराबाद निवासी कासिम का आना-जाना था। नाम बदलकर उसने किशोरी से दोस्ती कर ली। इसके बाद बहलाकर वह अपने साथ ले गया। घर में ही मतांतरण कराने के बाद आरोपित ने निकाह कर लिया। किशोरी के घर पहुंचने पर इसकी जानकारी हुई। आरोपित और उसके स्वजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। मुख्य आरोपित अभी फरार है।

केस दो

पूर्व आइएएस अधिकारी की विवाहित बेटी को टिंबर कारोबारी बनकर आरिफ हाशमी ने जाल में फंसाया। पार्टी में मुलाकात हुई। कारोबार साथ करने का झांसा देकर नजदीकी बना ली। नाम बदलकर मंदिर में शादी की। इसके बाद मतांतरण कराके निकाह कर लिया। बाद में घर में पूजा करने पर भी रोक लगा दी। महिला ने अब उसके खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

केस- तीन

सिकंदरा क्षेत्र की एक 17 वर्षीय किशोरी से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक वर्ष पहले सहारनपुर के युवक से दोस्ती हुई थी। फोन पर दोनों की बात होने लगी। आराेपित का नाम इकरार था। उसने रवि बताकर दोस्ती की थी।इसके बाद साथ में ले गया। घर ले जाकर उसने किशोरी का मतांतरण कराया। इसके बाद निकाह कर लिया। पुलिस ने किसी तरह किशोरी काे बरामद किया। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

केस- चार

मलपुरा क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी से पड़ोस में रहने वाले बादल खां ने एक वर्ष पहले बादल बनकर दोस्ती की।इसके बाद मिलने लगा। पिछले वर्ष सितंबर में वह किशोरी को बहला कर अपने साथ ले गया। शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। करीब एक माह बाद किशोरी को पुलिस ने बरामद कर आरोपित को जेल भेज दिया।

केस- पांच

सदर क्षेत्र की ही एक युवती से मुस्लिम युवक ने दोस्ती कर ली। इसके बाद मतांतरण कराया और उससे निकाह भी कर लिया। कुछ दिन बाद ही युवती के सामने सच्चाई आ गई। इसके बाद उसने पिछले माह सदर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस अभी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

Leave a Reply