Thursday, May 7, 2026
Uncategorized

कभी भी बन जायेगा आपका MMS, शुरू में कहेगी मेरा बाबू,मेरा शोना,…फिर लूट लेगी कोना कोना

 

दोस्ती बढ़ाकर बनाया ​वीडियो, फिर लगाया दुष्कर्म का आरोप, ग्रेटर नोएडा से शातिर तिकड़ी गिरफ्तार

Greater Noida Case: युवती ने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर व्यक्ति को ठगने लिए एक और साजिश रची. युवती ने उस शख्स के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया और सबूत के तौर पर वीडियो पुलिस को दिखाए. इसके बाद जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो परतें खुलती चली गईं.

आरोपी कुल 15 लाख रुपए की मांग कर रहे थे.

नई दिल्ली. ग्रेटर नोएडा से पुलिस ने एक गैंग को गिरफ्तार किया है, जो दुष्कर्म मामले में फंसाकर रुपये ऐंठ रहा था. इस गैंग में एक युवती और दो युवक शामिल हैं. पुलिस के अनुसार युवती ने केस दर्ज करवाया कि उसके साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है. जब इस केस की जांच की गई तो पता चला कि युवती और उसके साथियों ने मिलकर उक्त व्यक्ति को अपने जाल में फंसाया था और उससे 2 लाख 85 हजार रुपये ऐंठ भी लिए थे. यही नहीं ये लोग उस शख्स से 15 लाख रुपये और मांग रहे थे.

यूं फंसाया जाल में
पुलिस के अनुसार युवती ने पहले तो पीड़ित व्यक्ति से दोस्ती की, जिसमें उसके दोनों साथियों ने भी उसकी मदद की. इसके बाद धीरे धीरे उस व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ाईं. इसके बाद एक दिन उसे होटल में ​बुलाया. होटल के कमरे में युवती के दोनों साथी पहले से मौजूद थे. इन दोनों ने युवती और व्यक्ति के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिए. इसके बाद इन्होंने ब्लैक​मेलिंग का सिलसिला शुरू कर दिया. इन लोगों ने उस व्यक्ति से 2 लाख 85 हजार रुपये भी ले लिए.
यूं खुली पोल
युवती ने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर व्यक्ति को ठगने लिए एक और साजिश रची. युवती ने उस शख्स के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया और सबूत के तौर पर वीडियो पुलिस को दिखाए. इसके बाद जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो परतें खुलती चली गईं. एडीसीडी, ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे के अनुसार पुलिस ने एक गैंग को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो युवक और एक युवती शामिल है. युवती का नाम नैना है. उसने थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था. जब प्रार्थना पत्र की जांच की गई तो पता चला कि महिला ने अपने सह अभियुक्तों के साथ मिल कर इस व्यक्ति को अपने जाल में फंसाया और उसे एक होटल में बुलाया. होटल में महिला के साथी पहले से ही मौजूद थे जिन्होंने वीडियो बनाया, जिसके बाद पीड़ित से 2 लाख 85 हजार रुपए प्राप्त किए. आरोपी कुल 15 लाख रुपए की मांग कर रहे थे. जब उस पीड़ित ने और पैसे नहीं दिए तो महिला ने दुष्कर्म पत्र पुलिस को दिया. मामले में अन्य शामिल अभियुक्तों को भी तलाश की जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ़्तार कर लिया जाएगा.

 

Leave a Reply