वेतन का रुपया नही निकला, घर परिवार सबकी आलीशान ज़िंदगी…
सालों से नहीं निकाला वेतन, भ्रष्टाचार कर बनाई करोड़ों की संपत्ति! हवाई यात्रा और जमीन खरीदने के शौकीन हैं ये अफसर
EOU Raid: स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने सहरसा के जेल अधीक्षक सुरेश चौधरी के ठिकानों पर छापेमारी कर अकूत संपत्ति का पता लगाया है. चार करोड़ से अधिक कीमत का आलीशान मकान और करोडो़ं की अवैध संपत्ति के मालिक सहरसा के जेल सुपरिटेंडेंट सुरेश चौधरी पिछले कई सालों से वेतन का एक पैसा भी खर्च नहीं कर रहे थे.
पटना. बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार की भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी रही है. यही कारण है कि भ्रष्टाचार के बल पर अकूत संपत्ति अर्जित कर धनकुबेर बने अफसरों की अब खैर नहीं रह गई है. बालू के अवैध उत्खनन का मामला हो या फिर भ्रष्टाचार के दूसरे माध्यमों से अकूत संपत्ति अर्जित करने का एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं. भ्रष्ट अफसरों के लगातार पसीने छूट रहे हैं. शुक्रवार को एक बार फिर से आर्थिक अपराध इकाई और स्पेशल विजलेंस यूनिट की टीम ने दो अलग-अलग अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी की है.
स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने सहरसा के जेल अधीक्षक सुरेश चौधरी के ठिकानों पर छापेमारी कर अकूत संपत्ति का पता लगाया है. चार करोड़ से अधिक कीमत का आलीशान मकान और करोडो़ं की अवैध संपत्ति के मालिक सहरसा के जेल सुपरिटेंडेंट सुरेश चौधरी पिछले कई सालों से वेतन का एक पैसा भी खर्च नहीं कर रहे थे. उनके खाते में जाने वाला पैसा निकल ही नहीं रहा था. शुक्रवार को एसवीयू ने मुजफ्फरपुर स्थित चौधरी के आवास और सहरसा में दफ्तर पर एक साथ छापेमारी की






