इसौली विधान सभा से सपा विधायक अबरार अहमद खान की ब्राह्मणों व क्षत्रियों पर अभद्र भाषा के प्रयोगी वीडियो वायरल होने पर हंगामा मच गया है। अबरार अहमद खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की तहरीर बुधवार को पुलिस को दी गई है। बल्दीराय तहसील प्रदर्शन कर आक्रोशित युवाओं ने तासिलदार को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की है। जिसमें कहा गया है कि विधायक ब्राह्मणों व क्षत्रियों पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। लोगों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इसौली से भाजपा प्रत्याशी रहे ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। उन्होंने दिए गए पत्र में वायरल वीडियो का हवाला दिया है। कहा है कि इसमें सपा विधायक अबरार अहमद समुदाय विशेष ब्राह्मण व क्षत्रियों को गाली दे रहे हैं। उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जानी चाहिए। अक्सर वह गलत , संकुचित विचारों से लोगों की भावनाओं को आहत करते रहते हैं। राजपुताना फाउंडेशन के प्रणीत सिंह ने कहा है कि सपा विधायक ब्राह्मणों व क्षत्रियों पर अपमानजनक टिप्पणी कर सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ रहे हैं। उन्होंने ने उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की तहरीर नगर कोतवाली में दी है। उधर बल्दीराय तहसील में रंजीत सिंह, अधिवक्ता पवन दुबे आदि प्रदर्शन किया। लोगों तहसीलदार शैलेंद्र चौधरी को मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन दिया। जिसमें एमएलए अबरार पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। ज्ञापन में लोगों ने कहा है कि वीडियो में विधायक कई ब्राह्मण व क्षत्रिय को बंगला देश भेजने की बात कह रहे हैं। एक ओर समाजवादी पार्टी भगवान परशुराम की प्रतिमा लगवाने की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उसी पार्टी के एमएलए अशोभनीय बयानबाजी कर रहे हैं।
प्रभारी नगर कोतवाल ने बताया कि सपा विधायक अबरार अहमद के खिलाफ ब्राह्मणों व क्षत्रियों पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
ये देखिए…MY की सियासत करने वाली टोपीबाज पार्टी के विधायक अबरार अहमद ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज को गाली देकर अपमानित कर रहे हैं। इस बयान पर अखिलेश जी चुप हैं, क्योंकि मुस्लिम समाज नाराज हो जाएगा।
इसलिए अबरार अहमद को जहर उगलने का लाइसेंस दे दिया है।
यही समाजवाद का असली चेहरा है.. pic.twitter.com/z2RgWxr6xg— Sanjay Rai (@sanjayraiupbjp) September 29, 2021





