दुष्कर्म-लव जिहाद के एक आरोपित ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। आत्महत्या के प्रयास करने पूर्व उसने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में कुछ लोगों पर फंसाने, पीटने का आरोप लगाया है। स्वजनों ने उसे गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल में भर्ती किया है।
सिलीकान सिटी निवासी मुस्तफा उर्फ गब्बर को गुरुवार रात गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल में भर्ती किया। स्वजनों ने बताया उसने निपानिया क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके पूर्व उसने एक वीडियो जारी कर कहा कि उसकी पत्नी ने कुछ लोगों के बहकावे में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। मुस्तफा ने कहा वह बॉडी बिल्डर है। उसने कई प्रतियोगिताएं जीती है। कई प्रमाण पत्र-सम्मान मिलें है। लेकिन मेरी पत्नी ने कुछ लोगों के कारण लव जिहाद में फंसा दिया। जेल से छुटने के बाद भी मुझे फंसाया जा रहा है। विकास खोड़े, पप्पू कोचले, राजू तोमर जैसे लोग उसके पीछे पड़े है।
यह था मामला
गब्बर पर अप्रैल में द्वारकापुरी थाना में उसकी पत्नी लव जिहाद का केस दर्ज करवाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसने नाम बदल कर शादी की। गर्भवती होने पर सोनोग्राफी करवाने गई तो पता चला वह बोहरा है। पुलिस ने मुस्तफा को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। दो दिन पूर्व द्वारकापुरी थाना में मुस्तफा, सौरभ व अन्य पर केस दर्ज हुआ। रविशंकर नामक पुजारी ने कहा वह हमला करने आया था। मुस्तफा ने दोनों ही मामलों को गलत बताया है।





