Sunday, April 19, 2026
Uncategorized

(LIVE VIDEO) दो पाकिस्तानी आतंकवादी घुसे, बार्डर पर उड़ गए बम धमाके से चिथड़े में

पाकिस्तान की ओर से लाइन ऑफ कंट्रोल को पार करके आए दो आतंकवादी माइंसफील्ड में ब्लास्ट के शिकार हुए

 

 

एलओसी पर आतंकवादियों के मारे जाने की घटना का CCTV फुटेज.

Jammu and Kashmir, Terrorists, Pakistan, J&K, blast, Line of Control, LoC:

 

ये वीडियो पकिस्तान की ओर से आए दो आतंकवादियों का है, जो भारत में घुसकर आतंकी वारदात को अंजाम देने के इरादे से एलओसी पार करके आ रहे थे, उनके परखच्चे उड़ गए. यह वाकया बीते 22 अगस्त का है.

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन के सदस्य लाइन ऑफ कंट्रोल को पार करके भारतीय क्षेत्र में 150 मीटर तक घुस आए थे. लेकिन वे इंडियन आर्मी के द्वारा सीमा पार से घुसपैठ रोकने के लिए लगाईं गईं माइंस ब्लास्ट के शिकार हो गए.

सेना सूत्र ने बताया कि 22 अगस्त को एलओसी के इस पार लगभग 150 मीटर अंदर दो आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि का पता चला था. इसके बाद विस्फोट देखा गया और यह आकलन किया गया कि उन्होंने खदान के ऊपर कदम रखा और ब्लास्ट हो गया. इसके बाद क्षत विक्षत शव देखे गए. आज बुधवार को इन आतंकवादियों के शव बरामद हुए हैं.

Leave a Reply