उत्तर प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनने के बावजूद इसके कई मामले सामने आ रही है। मामला ताजनगरी आगरा का है, जहां आरिफ नाम के व्यक्ति ने खुद को आदित्य बता कर एक रिटायर्ड आईएएस की बेटी से आर्य समाज में शादी कर ली। आरोपी व्यक्ति पीड़िता पर लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। इतना ही नहीं पीड़िता ने आरोपी पर अप्राकृतिक दुष्कर्म के साथ साथ बेरहमी से मारपीट का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी आरिफ पर कई गंभीर धाराओं में मुकद्दमा दर्ज किया है। अभी तक ये बता सामने आई है कि आरोपी आरिफ एसपी और आप पार्टी के नेताओं तक पहुंच होने की बात कहकर पीड़िता पर धौंस जमाया था।
ये है मामला
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि महिला की ससुराल आगरा के एक प्रतिष्ठित परिवार में है। वह रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की बेटी बताई जा रही है। पति की 2005 में मौत हो गई। उनके पिता का भी देहांत हो चुका है। कुछ समाज पहले वह लखनऊ में एक पार्टी में गई थी। जहां उसकी मुलाकात आरिफ हाशमी से हुई थी। आरिफ ने अपना नाम आदित्य आर्य बताया और अपने आपको टिंबर का एक बड़ा कारोबारी भी बताया। आरिफ लखनऊ के ऐशबाग में वुड वर्ल्ड इंडिया कंपनी में खुद को कारोबारी बताता था। आरिफ हाशमी पुत्र फिरोज अख्तर हाशमी का लखनऊ और आगरा में निवास है। बातचीत होने के बाद दोनों मिलने जुलने लगे।
महिला से बातचीत में उसने मिलकर कारोबार करने का झांसा दिया। इसी बहाने वह घर आने लगा। एक दिन किसी पार्टी में आरोपित ने महिला के टीका लगाते हुए योजनाबद्ध तरीके से फोटो खिंचा लिया, जिससे लग रहा है कि वह मांग भर रहा है। इस फोटो से बदनाम करने का डर दिखाकर वह समय-समय पर धन ऐंठता रहा। युवक ने महिला को ब्लैकमेल करके उससे आर्यसमाज के मंदिर में शादी भी कर ली।
जब युवक के आरिफ होने की सच्चाई पीड़िता को पता लगी तो उसने इस बात का विरोध जताया। इसके बाद आरोपित ने महिला से कहा कि वह उसका भी मतांतरण करा देगा। उसने पीड़िता के घर में रखा मंदिर भी उसने फेंक दिया। इसके बाद वह शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करता रहा। महिला के ससुर और बेटी के नाम आगरा में एक होटल है। वह होटल में रहती थी।
आरोपी पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज
पीड़िता की मानें तो आगरा के शमसाबाद रोड स्थित चाणक्य होटल में रूम नंबर 118 में रुकी थी। 21 अप्रैल को आरिफ होटल के रूम में आया और उसने उसकी कनपटी पर लाइसेंसी पिस्टल लगाकर रुपयों की मांग करने लगा, मना करने के बाद उसने उसकी बेरहमी से पिटाई लगाई।। इसके अलावा पीड़िता ने अप्राकृतिक सेक्स करने के भी आरोप लगाए हैं। इन सबमें सबसे बड़ी बात ये है कि सोशल मीडिया एकाउंट पर आरिफ ने अखिलेश यादव के साथ फोटो शेयर की है। आरिफ राजनेताओं में अपनी खास पैठ रखता है। कई बड़े नेताओं के साथ उसकी दोस्ती की बात की जा रही है। इसी बात कि धौंस देकर वो पीड़िता पर दबाव बनाता था। किसी तरह महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। महिला के चाचा सेवानिवृत्त आइपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने अधिकारियों से बात की। इसके बाद सदर थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आरिफ पर मारपीट, हत्या का प्रयास, दुष्कर्म, अप्राकृतिक कृत्य, लूट, धोखाधड़ी, विधि विरुद्ध धर्मान्तरण प्रतिशोध अधिनियम जैसी गंभीर धाराओं में मुकद्दमा दर्ज किया है।
लव जिहाद की शिकार हुई रिटायर्ड आईएएस की बेटी की पहले शादी हो चुकी थी लेकिन 2005 में उसके पति की मौत हो गई थी। पीड़िता के पति होटल कारोबारी थे। ऐसे में अपने पति की मौत के बाद पीड़िता ही होटल का पूरा कारोबार देखती थी। पीड़िता के चाचा भी आईएएस थे।
पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए पीड़िता ने बताया कि लखनऊ की एक पार्टी में उसकी मुलाकात आरोपित आरिफ हाशमी से हुई। पीड़िता के अनुसार आरिफ ने अपना नाम आदित्य आर्य बताया और खुद को लकड़ी का एक बड़ा कारोबारी भी बताया। इसके बाद दोनों की मुलाकात होती रही।
पीड़िता ने लगाए यौन उत्पीड़न और मारपीट के आरोप
पीड़िता ने हाशमी के खिलाफ पुलिस में दर्ज की गई अपनी शिकायत में बताया है कि हाशमी ने एक बार पीड़िता को टीका लगाते हुए फोटो खिंचवा ली और बाद में इसी फोटो के दम पर वह पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता के अनुसार इस फोटो में ऐसा प्रतीत होता है जैसे हाशमी उसकी माँग भर रहा है। इसके बाद हाशमी ने पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया, उसके परिवार को बदनाम करने का भय दिखाकर पीड़िता का यौन उत्पीड़न किया और अप्राकृतिक संबंध भी बनाए।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि हाशमी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक दिखाकर पीड़िता से पैसे भी वसूले। जब पीड़िता को हाशमी की सच्चाई पता चली तो उसने विरोध करना प्रारंभ किया, जिसके बाद आरोपित हाशमी ने उसके साथ मारपीट की और उसके बाल भी काट दिए। इतना ही नहीं हाशमी ने घर का पूजा स्थल भी तोड़ दिया।
पीड़िता की शिकायत पर आगरा पुलिस ने आरोपित आरिफ हाशमी पर मारपीट, हत्या का प्रयास, अप्राकृतिक कृत्य, लूट एवं धोखाधड़ी, दुष्कर्म और धर्मांतरण प्रतिशोध अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
सामने आया आरोपित का राजनैतिक कनेक्शन
लव जिहाद का यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर आरोपित हाशमी की फोटो कई बड़े नेताओं के साथ वायरल हुई है। इन फोटो में आरिफ हाशमी, सपा नेता अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के साथ देखा जा सकता है।


मीडिया रिपोर्ट्स में भी आरोपित के कई बड़े नेताओं के साथ संबंधों के बारे में बताया जा रहा है। भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा और नवीन जिंदल ने आरोपित हाशमी की कई नेताओं के साथ फोटो शेयर की है।





