खुलासा हुआ है कि केजरीवाल को पूरी जानकारी थी कि तेजिंदर बग्गा को पकड़ने वाले टीम में कौन को रखना है कौन रहेगा और किस तरह से कार्य करना है साथ ही उस टीम की सेवा में एक विधायक भी लगा रखा था,बग्गा को पूर्णतः बेइज्जत करके दिल्ली भाजपा में एक डर का माहौल बनाने की रूपरेखा भी थी सूत्रों ने बताया।
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय ने पंजाब सरकार द्वारा की गई बीजेपी नेता तेजिंदर सिंह बग्गा की गिरफ्तारी को तानाशाही और दादागिरी बताया. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बार-बार कहते हैं कि पुलिस की कमान हमें दे दो. तो क्या वे इस तरह से काम करेंगे. कैलाश ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जब बंदर के हाथ में उस्तरा मिल जाता है तो ऐसे ही होता है.
‘पुलिस बल का हो रहा दुरुपयोग’
दरअसल एक शादी समारोह में खंडवा पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय पंजाब सरकार और केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा . उन्होंने बीजेपी नेता तेजिंदर सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर कहा,”दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बार-बार कहते हैं कि दिल्ली को पुलिस दे दो . पुलिस देने के बाद क्या वह इस प्रकार का काम करेंगे.”
दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तारी को लेकर नया खुलासा हुआ है। मेडिकल रिपोर्ट से पता चला है कि भाजपा नेता तेजिंदर को कंधे और पीठ में चोटें आई हैं। इसको लेकर भी राजनीति गरमा सकती है। बता दें कि तेजिंदर पर पंजाब पुलिस ने आईपीसी की धारा 452, 365,342,392, 395ए, 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसमें धारा 152 एक यानी धर्म, जाति के आधार पर दुश्मनी को बढ़ावा देने भी शामिल है। वहीं, तेजिंदर के वकील के मुताबिक,ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने एसएचओ से कहा है कि पीड़ित और शिकायतकर्ता को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए और तेजिंदर सोमवार को द्वारका कोर्ट में अपना बयान देंगे। वहीं, मजिस्ट्रेट के सामने पेशी से पहले बग्गा को मेडिकल जांच के लिए दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया था।
भाजपा ने तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया है। भाजपा का आरोप है कि दिल्ली पुलिस को सूचित किए बगैर बग्गा को पंजाब पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। उनके पिता के साथ मारपीट की गई। पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है।
तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने ट्वीट कर नाराजगी जताई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा, हम अत्याचार से डरेंगे नहीं, हम लड़ेंगे। बग्गा को इंसाफ दिलाने के लिए भाजयुमो पूरी क्षमता के साथ संघर्ष करेगा।
सुबह 9.07 बजे सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त और हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को टैग करते हुए ट्वीट किया कि भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को कुछ अज्ञात लोगों ने घर से अपहरण कर लिया है। पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के दिल्ली आने की जानकारी न तो दिल्ली पुलिस की थी और न बग्गा और उसके परिवार को लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूरी जानकारी थी। आप विधायक राजेश ऋषि पंजाब पुलिस की मेहमान नवाजी करने सुबह ही थाने जाकर बैठ गए थे।






