पंजाब पुलिस ने शुक्रवार यानी आज दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस ने खुद इसकी पुष्टि की है। उनकी गिरफ्तारी पर बीजेपी तो भड़की ही, साथ ही आप के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने भी मुख्यमंत्री भगवंत मान की नसीहतें दी हैं। आपको बता दें कि इससे पहले कुमार विश्वास के घर भी पंजाब पुलिस पहुंची थी। उनके खिलाफ भी पंजाब में मामला दर्ज है।
कुमार विश्वास ने कहा, ‘प्रिय छोटे भाई भगवंत मान ख़ुद्दार पंजाब ने 300 साल में दिल्ली के किसी असुरक्षित तानाशाह को अपनी ताक़त से कभी नहीं खेलने दिया। पंजाब ने तुम्हारी पगड़ी को ताज सौंपा है किसी बौने दुर्योधन को नहीं। पंजाब के लोगों के टैक्स के पैसों व उनकी पुलिस का अपमान मत करो। पगड़ी सम्भाल जट्टा।’
संबंधित खबरें
इससे पहले पंजाब पुलिस ने बताया कि एक मई को थाना पंजाब स्टेट साइबर क्राइम, एसएएस नगर द्वारा तजिंदर बग्गा के खिलाफ हिंसा भड़काने, आपराधिक धमकी देने, सोशल मीडिया पर झूठे और सांप्रदायिक भड़काऊ बयान पोस्ट करने की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने कहा कि आरोपी को जांच में शामिल होने और आने के लिए पांच नोटिस दिए गए थे। नोटिस का विधिवत पालन किया गया, इसके बावजूद आरोपी जानबूझकर जांच में शामिल नहीं हुए। आज सुबह उचित कानून प्रक्रिया के बाद तजिंदर पाल सिंह बग्गा को दिल्ली में उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
दिल्ली भाजपा के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा सोशल मीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ काफी मुखर रहे हैं। ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को लेकर केजरीवाल के खिलाफ अपने ट्वीट के लिए दिल्ली और पंजाब दोनों में शासन कर रही ‘आप’ ने उन्हें निशाने पर लिया था।
कुमरा विश्वास के खिलाफ भी पंजाब में मामला
पंजाब में रूपनगर के सदर थाने में 12 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया। कुमार विश्वास ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल पर अलगाववादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया था। विश्वास ने पुलिस दल के बुधवार सुबह उनके गाजि
दिल्ली में आज बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) की गिरफ्तारी के बाद तीन राज्यों की पुलिस और नेताओं के बीच संग्राम छिड़ गया है. भाजपा नेताओं ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर पंजाब पुलिस का बेजा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है, वहीं पंजाब पुलिस बग्गा पर कानून के तहत कार्रवाई की बात कह रही है. तजिंदर पाल सिंह बग्गा पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज किया गया है, लेकिन तजिंदर पाल ने ऐसा क्या कह दिया था, जिससे आप और बीजेपी में जुबानी और सियासी युद्ध छिड़ गया.
दरअसल बग्गा ने 22 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था- अगर तुम्हें लगता है कि झूठे केस करके डरा लोगे तो ये तुम्हारी गलतफहमी है, जितनी ताकत है न उतने केस दर्ज कर, फिर भी तुम्हारी पोल इसी तरीके से खोलता रहूंगा. उनका यह ट्वीट तेजी से वायरल हुआ था.
. @ArvindKejriwal अगर तुम्हें लगता है कि झूठे केस कर के डरा लोगे तो ये तुम्हारी गलतफहमी है, जितनी ताकत हैं ना उतने केस दर्ज कर, फिर भी तुम्हारी पोल इसी तरीके से खोलता रहूंगा ।
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) April 22, 2022
याबाद स्थित घर पहुंचने की जानकारी एक ट्वीट कर साझा की। उन्होंने चेतावनी दी थी कि आप संयोजक केजरीवाल एक दिन पंजाब के साथ धोखा करेंगे। विश्वास ने कहा था, ”सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को पंजाब के लोगों की दी हुई ताकत से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे।”






