Friday, April 24, 2026
Uncategorized

गुरुघंटाल अरविंद केजरीवाल ने अन्ना हजारे की चिट्ठी को उड़ाया,बहुत पहले कट चुका है अन्ना का C…..

दिल्ली में आबकारी नीति में कथित घोटाले के आरोपों से घिरे सीएम अरविंद केजरीवाल को अन्ना हजारे ने चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में अन्ना ने शराब से जुड़ी समस्याओं और उसके सुझाव दिया है. चिट्ठी में अन्ना हजारे ने लिखा- “आपने ‘स्वराज’ नाम की इस किताब में कितनी आदर्श बातें लिखी थी.

तब आप से बड़ी उम्मीद थी. लेकिन राजनीति में जा कर मुख्यमंत्री बनने के बाद आप आदर्श विचारधारा को भूल गए हैं ऐसा लगता है.” उन्होंने लिखा- “जिस प्रकार शराब का नशा होता है, उस प्रकार सत्ता का भी नशा होता है. आप भी ऐसी सत्ता की नशा में डूब गये हो, ऐसा लग रहा है.”

अन्ना हजारे ने चिट्ठी में दिल्ली की आबकारी नीति की आलोचना करते हुए लिखा है- “राजनीति में जा कर मुख्यमंत्री बनने के बाद आप आदर्श विचारधारा को भूल गए हैं ऐसा लगता हैं.

इसलिए दिल्ली राज्य में आपकी सरकारने नई शराब नीति बनाई. ऐसा लगता हैं की, जिससे शराब की बिक्री और शराब पिने को बढ़ावा मिल सकता है. गली गली में शराब की दुकानें खुलवाई जा सकती है. इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल सकता हैं. यह बात जनता के हित में नहीं है
अन्ना हजारे की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखी गई चिट्ठी सामने आने के बाद अब सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस पूरे मामले को घुमाते हुए बीजेपी पर ही निशाना साध दिया है. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि जब भी ये कुछ कहते हैं और जनता इनकी सुनती नहीं है तो ये किसी न किसी को सामने लाते हैं. केजरीवाल ने कहा कि जैसे पहले पंजाब में कहा गया कि अरविंद केजरीवाल आतंकवादी है, फिर कुमार विश्वास को आगे कर दिया. फिर उन्होंने कहा शराब घोटाला हो गया, अब सीबीआई ने कहा दिया कोई घोटाला नहीं हुआ तो अन्ना को आगे कर रहे हैं. सीएम ने कहा कि मुझे लगता है कि अब इसके ऊपर राजनीति नहीं होनी चाहिए. इसके साथ ही एक बार फिर केजरीवाल ने आरोप लगाया कि ये 20-20 करोड़ रुपये देकर विधायक खरीदना चाहते हैं, इसकी जांच होनी चाहिए. जब हम जांच से नहीं भाग रहे हैं तो ये क्यों भाग रहे हैं.

राजनीति से प्रेरित कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे लगता है कि जब हम पब्लिक लाइफ में आते हैं तो हमें हर जांच का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर पर 14 घंटे जांच हुई, वहां से भी कुछ नहीं मिला. उनसे 7 घंटे तक गहन पूछताछ की जितने सवाल पूछे सभी सवालों के संतुष्टिपूर्वक जवाब दिया. अब लॉकर चेक किया लॉकर में भी कुछ नहीं निकला. सीएम ने बाता कि एक तरीके से आज क्लीन चिट मिल गई है. मुझे लगता है कि हफ्ते या दस दिनों में सीबीआई के लोग मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार तो करेंगे ही. ये पूरी कार्रवाई ही राजनीति से प्रेरित है.

ज्यादा है तो अच्छा ही है
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं खबरों में देख रहा था कि आरोप है हमने सरकारी स्कूल इतने ज्यादा क्यों बना दिए, अरे ज्यादा है तो देश के लिए ये अच्छी ही बात है, बच्चे पढ़ेंगे. अब आरोप लगा रहे हैं कि इतने क्लासरूम क्यों बना दिए…ज्यादा बनाए हैं तो बच्चे पढ़ रहे हैं, मेरा परिवार तो इन क्लासरूम में रह नहीं रहा. सीएम ने कहा कि एक आरोप लगाया गया कि इतने ज्यादा टॉयलेट क्यों बना दिए…इसलिए बनाए ताकि बच्चियों को दिक्कत न हो. इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि हम स्कूलों की दशा सुधारना चाहते हैं. एमसीडी के स्कूलों का बुरा हाल है, वहां हमारी सरकार आती है तो हम वहां के स्कूल भी सही करेंगे.

Leave a Reply