Thursday, May 7, 2026
Uncategorized

(LIVE VIDEO) मध्यप्रदेश में मुसलमानों की दंगाई भीड़ ने किया,रामनवमी जुलूस पर हमला,हिन्दू अगड़े,पीचढ़े,दलित,आदिवासी सबको चोट,घात लगाए बैठे थे जिहादी,पेट्रोल बम से लेकर पत्थर सबकी थी तैयारी

मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी के जुलूस पर पथराव हो गया। उपद्रव के दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी और कोतवाली थाना प्रभारी बनवारी मंडलोई भी घायल हो गए। चार लोगों के घायल होने की भी सूचना है। अल्पसंख्यक समुदाय बाहुल क्षेत्र में पथराव के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। संवेदनशील इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार खरगोन में रामनवमी के जुलूस पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने एक गली से पथराव कर दिया। पेट्रोल बम भी फेंके गए। इसके बाद दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। इस घटना के बाद शहर के अलग-अलग तीन से चार इलाकों में पथराव की घटना हुई। खरगोन के तालाब चौक, गौशाला मार्ग, मोतीपुरा जमकर पथराव हुआ। घटना में तीन से चार घरों में आगजनी भी हुई। घटना की सूचना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रभावित इलाके तालाब चौक, मोतीपुरा, गौशाला मार्ग और टावर क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया। घटना में पुलिस कर्मी समेत तीन से चार लोगों के घायल होने की प्राथमिक सूचना है। इलाके में तनाव बना हुआ है। पुलिस की गाड़ियां इलाके में घुम रही है और लोगों से घरों में रहने की अपील कर रही है। हालात देखते हुए प्रशासन ने पड़ोसी जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुला लिया।

मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी के जुलूस पर भीड़ ने हमला कर दिया। साथ ही जम कर आगजनी भी की गई। वहाँ भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया है। आगजनी और तोड़फोड़ के दौरान हुई हिंसा में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। खरगोन के तालाब चौक और तवड़ी इलाके में ये घटना हुई, जहाँ से गुजर रहे रामनवमी के जुलूस पर भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। आगजनी के साथ-साथ कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
DIG तिलक सिंह और SP सिद्धार्थ चौधरी, कलेक्टर अनुग्रहा पी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी हिंसा की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए आँसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। तनावपूर्ण हालात को बिगड़ने से बचाने के लिए प्रशासन ने वहाँ कर्फ्यू लगा दिया है। असल में मुस्लिम भीड़ को रामनवमी जुलूस में बज रहे डीजे से आपत्ति थी और इसीलिए उन्होंने पत्थरबाजी की। तालाब चौक और गौशाला मार्ग पर उपद्रव किया गया।
इतना ही नहीं, मुस्लिम भीड़ ने शीतला माता के मंदिर में घुस कर भी तोड़फोड़ मचाई। शहर के 4-5 क्षेत्रों में हिंसा की सूचना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल को यहाँ लगाया गया है। तालाब चौक, गौशाला मार्ग, मोतीपुरा, स्टेडियम के पीछे और टॉवर क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है। टीआई बनवारी मंडलोई भी इस घटना में घायल हुए हैं। शहर में भगदड़ की स्थिति बनी हुई है। पुलिस के जवानों की कमी के कारण पड़ोसी जिलों से पुलिस बल बुलाए गए हैं।
सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियोज भी सामने आए हैं, जिनमें घरों में आग जलते हुए देखा जा सकता है। आधा दर्जन पुलिसकर्मियों के अलावा कई आम लोग भी इस घटना में घायल हुए हैं। हर साल रामनवमी के मौके पर तालाब क्षेत्र से शोभा यात्रा निकाले जाने की परंपरा रही है। इस साल भी बड़ी तैयारी के साथ दोपहर 3 बजे ये शुरू हुआ। मुख्य झाँकी को दांगी मोहल्ले में ही खड़ा कर के रामनवमी की शोभा यात्रा को रोकना पड़ा। फायर फाइटर का कांच तोड़ दिया गया। बिजली ट्रांसफर्मरों को आग के हवाले किया गया।

 

Leave a Reply