9 साल की बच्ची से 2 दिन तक रेप करता रहा 60 साल का मोहम्मद उमर, नशा देकर करता था बेहोश: बाजार से उठाकर बना लिया था बंधक, UP के पीलीभीत की घटना

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के एक गाँव की 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 60 साल के मोहम्मद उमर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्ची रविवार (14 जून 2026) को अपने पिता के साथ बाजार गई थी। पिता एक दुकान पर काम कर रहे थे, जबकि बच्ची नई चप्पल लेने के लिए पास की दुकान पर चली गई।
इसी दौरान गाँव का रहने वाला मोहम्मद उमर उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। काफी देर तक बच्ची के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
घटना की मिली जानकारी
परिजनों का आरोप है कि आरोपित ने बच्ची को खाने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और उसे दो दिनों तक अपने घर में रखा। मंगलवार (16 जून 2026) को आरोपित के घर के सामने रहने वाले एक युवक ने बच्ची के साथ उसकी आपत्तिजनक हरकत का वीडियो बना लिया और परिजनों को भेज दिया।
वीडियो देखने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुँचे तो बच्ची बदहवास हालत में मिली, जबकि आरोपित फरार हो चुका था। घटना की जानकारी फैलते ही गाँव में आक्रोश फैल गया और लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की माँग की। पुलिस ने देर रात गाँव के बाहर से आरोपित मोहम्मद उमर को गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारियों के मुताबिक बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जाँच तेजी से की जा रही है और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।






