Tuesday, June 2, 2026
Uncategorized

मोहम्मदअकबर-मोहम्मद वसीम- शकील…जैसे 40 पकड़ाए,हिंदू साधु बनकर घूम रहे थे

अकबर-वसीम-शकील… हरिद्वार में साधु का भेष रखकर घूमने वाले 40 गिरफ्तार, उत्तराखंड पुलिस ने ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत दबोचा

हरिद्वार के रुड़की के पिरान कलियर में पुलिस ने ‘ऑपरेशन कालनेमी’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। साधु-संतों का चोला ओढ़कर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल 40 फर्जी बाबाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पकड़े गए आरोपितों में अकबर, वसीम और शकील जैसे नाम शामिल हैं, जो हिंदू नाम रखकर साधु के भेष में घूम रहे थे

हरिद्वार के SSP के निर्देश पर पुलिस एक खास अभियान चला रही है। इस अभियान का नाम ‘ऑपरेशन कालनेमी’ है। इसी के तहत कलियर पुलिस ने दरगाह क्षेत्र और उसके आस-पास के इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस ने साधु-संतों के भेष में घूम रहे 40 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। पूछताछ और जाँच के दौरान ये सभी लोग संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए। इस खुलासे और पुलिसिया कार्रवाई के बाद पूरे दरगाह क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

आगे भी जारी रहेगा एक्शन

पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का साफ कहना है कि धार्मिक आस्था की आड़ लेकर लोगों को गुमराह करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। असामाजिक गतिविधियों में शामिल तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। ‘ऑपरेशन कालनेमी’ आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Leave a Reply