Saturday, July 27, 2024
Uncategorized

सैय्यद मोहम्मद अशरफ ने मज़ार में किया बलात्कार

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर स्थित दरगाह पर जियारत करने गई महाराष्ट्र के मुंबई की 24 वर्षीया महिला से रेप की खबर है। रेप का आरोप किछौछा के 50 साल के मौलाना पर लगा है, जिसका नाम सैयद मोहम्मद अशरफ है। आरोप है कि मोहम्मद अशरफ ने पीड़िता को रूहानी ताकतों का डर दिखाया और फिर रेप किया। इसके बाद पीड़िता को मुँह खोलने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी।

दरगाह मुंबई रेप मौलाना
अम्बेडकरनगर की किछौछा दरगाह जियारत करने गई मुंबई की लड़की से मौलाना ने किया रेप (चित्र साभार- अम्बेडकरनगर पुलिस)

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर स्थित दरगाह पर जियारत करने गई महाराष्ट्र के मुंबई की 24 वर्षीया महिला से रेप की खबर है। रेप का आरोप किछौछा के 50 साल के मौलाना पर लगा है, जिसका नाम सैयद मोहम्मद अशरफ है। आरोप है कि मोहम्मद अशरफ ने पीड़िता को रूहानी ताकतों का डर दिखाया और फिर रेप किया। इसके बाद पीड़िता को मुँह खोलने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी।

पुलिस ने केस दर्ज करके 50 वर्षीय आरोपित मौलाना सैयद मोहम्मद अशरफ को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गुरुवार (7 मार्च 2024) की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला अम्बेडकरनगर के बसखारी थाना क्षेत्र का है। यहाँ किछौछा शरीफ नाम की एक दरगाह है, जहाँ देश-विदेश से जायरीन आते हैं। इन्हीं लोगों में एक पीड़िता भी है, जो महाराष्ट्र की है।

पीड़िता अपने परिवार के साथ अंबेडकरनगर में स्थित किछौछा शरीफ दरगाह पर जियारत करने के लिए आई थी। यहाँ महिला को दरगाह का मौलाना मोहम्मद अशरफ मिला। उसे दरगाह में शमशाद नाम से भी जाना जाता है। आरोप है कि अशरफ ने पीड़िता पर बुरी रूहों का डर दिखाया और रूहानी ताकत से उसके इलाज का दावा किया। महिला मौलाना की बातों में आ गई।

गुरुवार (7 मार्च 2024) को रूहानी इलाज के नाम पर मौलाना ने पीड़िता के परिजनों को दुआ-ताबीज (हाजिरी) प्रक्रिया की बात कहकर बाहर खड़ा रहने के लिए कहा। महिला को अपने कमरे में ले जाकर उसने रेप किया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो मौलाना अशरफ ने उसे पूरे परिवार सहित खत्म करने की धमकी दी।

जब लगभग 1 घंटे बीत जाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो पीड़िता के परिजनों ने जबरन दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही पीड़िता ने रो-रो कर अपने घर वालों को अपने साथ हुए कुकृत्य की जानकारी दी। हालाँकि इसके बावजूद मोहम्मद अशरफ ने माफ़ी माँगने के बजाय कहीं भी शिकायत करने पर भी गंभीर परिणाम भुगतने की भी चेतावनी दे डाली।

आखिरकार महिला ने हिम्मत करके स्थानीय थाना बसखारी में मौलाना के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने FIR दर्ज करके मौलाना मोहम्मद अशरफ को गिरफ्तार कर लिया है। मौलाना पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376, 342 और 506 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मौलाना अशरफ को शुक्रवार (8 मार्च 2024) की सुबह 9 बजे जलालपुर रोड से दबोच लिया।

वहीं, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। पुलिस ने जल्द से जल्द केस की जाँच पूरी कर के चार्जशीट लगाने और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का आश्वासन दिया है। पुलिस का दावा है कि ऐसे लोगों को चिन्हित करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपित और पीड़िता एक ही समुदाय से हैं।

Leave a Reply