Saturday, July 27, 2024
Uncategorized

कांग्रेस ने केजरीवाल को किनारे लगाया,नही करना गठबंधन केजरीवाल से

 

हरियाणा की 90 सीटों पर विधानसभा चुनावों का आयोजन अक्टूबर 2024 या उससे पहले किया जा सकता है। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म होने वाला है।

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव ने शानदार प्रदर्शन करने वाले विपक्षी गठबंधन इंडिया में टूट पड़ती नजर आ रही हैं। इससे न सिर्फ गठबंधन को बड़ा नुकसान होगा बल्कि आने वाले दिनों में होने वाल उप चुनावों में भी अलायंस को सीटों का नुकसान हो सकता हैं।

दरअसल पिछले दिनों आम आदमी पार्टी ने गठबंधन से अलग होने का ऐलान किया था। आप का दावा था कि उनका यह गठबन्धन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिहाज से था। जहाँ तक दिल्ली या फिर अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव की बात हैं तो वह यहाँ स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे। वही अब उनके इस फैसले के बाद कांग्रेस ने खुद भी कहा हैं कि वह विधानसभा का चुनाव लड़ने में सक्षम हैं।
सूत्रों के मुताबिक हरियाणा में इंडिया गठबंधन जल्द टूट सकता है। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है और कहा है कि आम आदमी पार्टी के साथ हरियाणा में हमारा गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक ही थी। उन्होंने कहा, विधानसभा चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ने के लिए पूरी तरह से सक्षम है। इस वजह से कांग्रेस अकेले ही हरियाणा में चुनाव लड़ेगी। हमें हरियाणा को बचाना है और हरियाणा में बदलाव लाना है। बता दें कि इस साल के अंत तक हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

 

बता दें कि हरियाणा की 90 सीटों पर विधानसभा चुनावों का आयोजन अक्टूबर 2024 या उससे पहले किया जा सकता है। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म होने वाला है। हरियाणा में इससे पहले अक्टूबर 2019 में विधानसभा चुनावों का आयोजन हुआ था। वर्तमान में हरियाणा में बीजेपी की सरकार है और नायब सिंह सैनी राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

 

Leave a Reply