सीतापुर. यूपी के सीतापुर (Sitapur) में एक युवती के फांसी पर झूलने का और उसके प्रेमी के गायब हाेने का संदिग्ध मामला सामने आया है, जिसे ऑनर किलिंग (honor killing) बताया जा रहा है. प्रेमिका का शव घर के अंदर दुपट्टे से लटकता हुआ मिला जबकि उसके प्रेमी की खोजखबर ली जा रही है. प्रेमी युवक के परिजन आरोप लगा रहे हैं कि युवक की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया है. मामला दो अलग-अलग धर्मों का होने के चलते इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. मौके पर पुलिस बल तैनात है. यह पूरा मामला महमूदाबाद कोतवाली इलाके का है. यहां के निवासी भी इस मामले को ऑनर किलिंग से जोड़कर ही देख रहे हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद इलाके की निवासी युवती शाबरीन का गांव के ही युवक रंजीत मौर्य से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बीती रात रंजीत अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर जा पहुंचा. दोनों घर के अंदर एक साथ थे, तभी युवती के पिता फैय्याज की नींद खुल गई. उन्हें बेटी के साथ किसी अन्य के होने का अहसास हो गया. फैय्याज ने अपने लड़कों व परिजनों को जगाकर रंजीत को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भाग निकला. फैय्याज आदि भी हमलावर अंदाज में उसका पीछा करते हुये भागते गए. इसके बाद घर के एक कमरे में दुपट्टे के सहारे शाबरीन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला. घटना की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही प्रेमी युवक रंजीत के परिवार वाले भी मौके पहुंच गए.
रंजीत जब लापता हो गया तो उसके परिवार वालों ने युवती के परिवार पर आरोप लगाया कि रंजीत को मारकर उसका शव नहर में फेंक दिया गया है. रंजीत के भाई अरुण ने बताया कि विगत रात उसके छोटे भाई आयुष ने आकर उसे जगाया और बताया कि रंजीत के मोबाइल पर किसी लड़की का फोन आया और उसने उसे मिलने घर पर बुलाया है. रंजीत उससे मिलने गया है. अरुण का आरोप है कि जब वह अपने भाइयों व चाचा के साथ फैय्याज के मुर्गी फार्म पर पहुंचे तो उसका पुत्र आला हाथ धो रहा था. जब इन लोगों से अपने भाई रंजीत के बारे में पूछताछ की गई तो फैय्याज ने कहा रंजीत का मुंह नहीं देख पाओगे. भाई अरुण का आरोप है कि लड़की लगातार रंजीत को बुलाने की बात कह रही थी. इसी से गुस्साए उसके घर वालों ने अपनी बेटी के साथ रंजीत की भी हत्या कर दी है.
इस पूरे मामले को लेकर एसपी एनपी सिंह इसे ऑनर किलिंग का मामला बताने से इंकार कर रहे हैं. उनका कहना है कि लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. घटना के बाद से लापता युवक की खोजबीन की जा रही है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. युवक के मिलते ही पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठ जाएगा.
Mnsnews > Uncategorized > दलित हिन्दू की हत्या,मुसलमान लड़की से प्यार कर बैठा दलित हिन्दू,
You Might Also Like
ऐसे भी हुए दो मुख्यमंत्री
July 26, 2026
दलित नर्स को जबरदस्ती बनाया मुसलमान,
July 21, 2026





