Tuesday, April 28, 2026
Uncategorized

दरगाह में इलाज ढूंढने गयी थी,दरगाह के फकीर ने किया 2 साल बलात्कार

सोयतकलां निवासी 28 वर्षीय महिला की शिकायत पर दरगाह के पास बैठने वाले फकीर प्यारे मियां के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोप है कि फकीर के पास युवती इलाज के लिए गई थी। इस दौरान फकीर ने दुष्कर्म किया। दो सालों से वह दुष्कर्म कर रहा था। आरोपित फकीर फरार है।

(मध्यप्रदेश)

पुलिस के अनुसार दरगाह के पास फकीर प्यारे मियां ने झोपड़ी बना रखी है। यहां वह हाथ-पैर, कमर दर्द आदि बीमारियों का इलाज करने का दावा करता है। करीब दो साल पहले युवती फकीर के यहां इलाज करवाने के लिए गई थी। मौका देख फकीर ने युवती को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और दुष्कर्म करते हुए वीडियो बना लिया।

वीडियो के आधार पर आरोपित लगातार दो वर्ष तक महिला को झोपड़ी में बुलाकर शारीरिक व आर्थिक शोषण करता रहा। परेशान होकर युवती ने पूरा घटनाक्रम स्वजन को बताया। इसके बाद स्वजन युवती के साथ महिला थाने पहुंचे और प्रकरण दर्ज करवाया।

Leave a Reply